शनिवार, 27 अप्रैल 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 477

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1825 : निम्नलिखित प्राणिजात पर विचार कीजिए:
1. सिंह-पच्छी मकाक
2. मालाबार सिवेट
3. सांभर हिरण
उपर्युक्त में से कितने आमतौर पर रात्रिचर हैं या सूर्यास्त के बाद अधिक सक्रिय होते हैं?
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) सभी तीन
(द) कोई भी नहीं

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1864 : 1826 में निम्नलिखित में से किसे उनके परमाणु सिद्धांत के लिए सोसाइटीज रॉयल मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(अ) अल्बर्ट आइंस्टीन
(ब) रोजर बोस्कोविच
(स) एंटोनी-लॉरेंट डी लवॉजिएर
(द) जॉन डाल्टन

English Language Questions 1490 : Select the most appropriate meaning of the given idiom.
Blow up
(A) To suffice
(B) To live up greatly
(C) To destroy by an explosion
(D) To stand upright

Reasoning प्रश्न 1814 : दिए गए संख्या युग्मों में दूसरी संख्या, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रिया/संक्रियाएं करके प्राप्त की गई है। निम्नांकित विकल्पों में दिए गए संख्या युग्मों में से एक को छोड़कर शेष सभी में वही संक्रिया/संक्रियाएं अपनाई गई है/हैं। उस असंगत संख्या युग्म का चयन कीजिए।
(अ) 48 : 8
(ब) 36 : 6
(स) 24 : 8
(द) 42 : 7

गणित प्रश्न 1616. एक रेफ्रिजरेटर का अंकित मूल्य रु 60,000 है। दुकानदार पूर्ण नकद भुगतान करने पर रु 12,000 की एक सीधी छूट देता है। इसके अलावा वह अपने नियमित ग्राहकों को अंकित मूल्य पर 5% की अतिरिक्त छूट प्रदान करता है। एक नियमित ग्राहक को रेफ्रिजरेटर के लिए कितना भुगतान करना पड़ेगा?
(अ) रु 47,000
(ब) रु 48,000
(स) रु 44,000
(द) रु 45,000


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1825 : ब (केवल दो)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1864 : द (जॉन डाल्टन)
English Language Questions 1490 : C (To destroy by an explosion)
Reasoning प्रश्न 1814 : स (24 : 8)
गणित प्रश्न 1616 : द (रु 45,000)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें