विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1833 : निम्नलिखित परिसंपत्तियों में निवेशों पर विचार कीजिए :
1. ब्रांड पहचान, 2. माल-सूची, 3. बौद्धिक संपदा, 4. ग्राहकों की डाक-सूची
उपर्युक्त में से कितने अमूर्त निवेश माने जाते हैं?
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) केवल तीन
(द) सभी चार
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1872 : जंतुओं, पादपों, जीवाणु, कवक और प्रकाश संश्लेषक रोगाणुओं सहित पृथ्वी पर सभी जीवित समुदायों का वर्णन करने के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?
(अ) बायोस्फीयर
(ब) प्राकृतिक वास (हैबीटेट)
(स) समुदाय
(द) बायोम
English Language Questions 1498 : Select the most appropriate synonym of the given word.
Confront
(A) Mingle
(B) Conceal
(C) Challenge
(D) Scheme
Reasoning प्रश्न 1822 : दिए गए संख्या युग्मों में दूसरी संख्या, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रियाएं करके प्राप्त की जाती है। एक संख्या युग्म को छोड़कर सभी संख्या युग्मों में समान संक्रियाएं की जाती हैं। वह असंगत संख्या युग्म ज्ञात कीजिए।
(अ) 93 - 310
(ब) 54 - 180
(स) 48 - 165
(द) 33 - 110
गणित प्रश्न 1624. एक आदमी अपनी साइकिल को 12 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से 10 किलोमीटर चलाता है, फिर अगले 12 किलोमीटर, 10 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से चलाता है। पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल लगभग कितनी है?
(अ) 10.8 किमी/घंटा
(ब) 11.8 किमी/घंटा
(स) 10 किमी/घंटा
(द) 11.4 किमी/घंटा
उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1833 : स (केवल तीन)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1872 : अ (बायोस्फीयर)
English Language Questions 1498 : C (Challenge)
Reasoning प्रश्न 1822 : स (48 - 165)
गणित प्रश्न 1624 : अ (10.8 किमी/घंटा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें