विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1840 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
एक बार यदि केन्द्र सरकार किसी क्षेत्र को 'समुदाय प्रारक्षित' अधिसूचित कर देती है, तो
1. राज्य का मुख्य वन्यजीव वार्डन ऐसे वन का नियंत्रक प्राधिकारी बन जाता है
2. ऐसे क्षेत्र में शिकार की अनुमति नहीं होती
3. ऐसे क्षेत्र के लोगों को गैर-इमारती लकड़ी वनोत्पाद को संग्रह करने की अनुमति होती है
4. ऐसे क्षेत्र के लोगों को पारंपरिक कृषि प्रथाओं की अनुमति होती है
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) केवल तीन
(द) सभी चार
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1879 : निम्नलिखित में से स्थलीय ग्रह की पहचान करें।
(अ) अरुण (यूरेनस)
(ब) बृहस्पति
(स) वरूण (नेपच्यून)
(द) बुध
English Language Questions 1505 : Select the most appropriate ANTONYM of the highlighted word.
The players seem to be suffering from exertion.
(A) inaction
(B) suffocation
(C) traction
(D) reaction
Reasoning प्रश्न 1829 : निम्नलिखित में से कौनसी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
74, 62, 82, 78, 109, 159, 173, ?
(अ) 223
(ब) 375
(स) 415
(द) 295
गणित प्रश्न 1631. किसी सप्ताह एक कर्मचारी की औसत आय रु180 है। उसने सोमवार से शनिवार तक रु115, रु212, रु170, रु165, रु 185 और रु225 कमाए। रविवार को उसकी आय ज्ञात कीजिए।
(अ) रु188
(ब) रु191
(स) रु178
(द) रु195
उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1840 : स (केवल तीन)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1879 : द (बुध)
English Language Questions 1505 : A (inaction)
Reasoning प्रश्न 1829 : स (415)
गणित प्रश्न 1631 : अ (रु188)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें