विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1849 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. ऑटोमोबाइल और एयरक्राफ्ट में प्रयुक्त होने वाले अवयवों के विनिर्माण में कार्बन तंतुओं का इस्तेमाल होता है।
2. कार्बन तंतु एक बार प्रयुक्त होने पर पुनर्चक्रित नहीं किए जा सकते।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1888 : प्रसिद्ध उपन्यास 'आनंद मठ' मूल रूप से ........................ भाषा में लिखा गया था।
(अ) संस्कृत
(ब) बंगाली
(स) उडिय़ा
(द) हिन्दी
English Language Questions 1514 : Select the most appropriate meaning of the given idiom.
Sum and substance
(A) Essence
(B) Difficulty
(C) Deliberation
(D) Assessment
Reasoning प्रश्न 1838 : उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को निरूपित करता है जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।
1. Facsimile
2. Frightful
3. Favourable
4. Fructification
5. Fanatical
(अ) 1,3,4,2,5
(ब) 1,3,4,5,2
(स) 1,5,3,2,4
(द) 1,4,2,5,3
गणित प्रश्न 1640. 81 और 27 का तृतीयानुपाती क्या है?
(अ) 8
(ब) 9
(स) 7
(द) 6
उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1849 : अ (केवल 1)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1888 : ब (बंगाली)
English Language Questions 1514 : A (Essence)
Reasoning प्रश्न 1838 : स (1,5,3,2,4)
गणित प्रश्न 1640 : ब (9)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें