बुधवार, 29 मई 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 502

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1850 : निम्नलिखित क्रियाओं पर विचार कीजिए :
1. कार क्रैश/टक्कर का, जिससे एयरबैग लगभग तुरंत फैल जाते हैं, पता लगाना
2. लैपटॉप अचानक धरातल पर गिर पडऩे का, जिससे हार्ड ड्राइव तुरंत बंद हो जाता है, पता लगाना
3. स्मार्टफोन के झुकाव का, जिससे पोट्र्रेट और लैंडस्केप मोड के बीच प्रदर्शन (डिस्प्ले) घूम जाता है, पता लगाना
उपर्युक्त में से कितनी क्रियाओं में, त्वरणमापी (ऐक्सेलरोमीटर) के प्रकार्य की आवश्यकता है?
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) सभी तीन
(द) किसी में भी नहीं

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1889 : 'ऑफ ब्रेक' शब्द का प्रयोग निम्नलिखित में से किस खेल में किया जाता है?
(अ) हॉकी
(ब) फुटबॉल
(स) क्रिकेट
(द) बैडमिंटन

English Language Questions 1515 : Select the most appropriate meaning of the given idiom.
Under duress
(A) Under pressure
(B) Under shelter
(C) Under confusions
(D) Under support

Reasoning प्रश्न 1839 : दिए गए संख्या युग्मों में दूसरी संख्या पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएं करके प्राप्त की जाती है। एक संख्या युग्म को छोड़कर शेष सभी संख्या युग्मों में समान संक्रियाओं का अनुसरण किया जाता है। वह असंगत संख्या युग्म ज्ञात करें।
(अ) 25 : 125
(ब) 49 : 343
(स) 36 : 216
(द) 81 : 730

गणित प्रश्न 1641. एक पंसारी की लगातार 5 सप्ताह तक रु8435, रु8927, रु8855, रु9230 और रु8562 की बिक्री होती है। 6ठे सप्ताह में उसकी कितनी बिक्री होनी चाहिए ताकि उसे औसतन रु8500 की बिक्री प्राप्त हो?
(अ) रु6,997
(ब) रु7,009
(स) रु7,011
(द) रु6,991


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1850 : स (सभी तीन)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1889 : स (क्रिकेट)
English Language Questions 1515 : A (Under pressure)
Reasoning प्रश्न 1839 : द (81 : 730)
गणित प्रश्न 1641 : द (रु6,991)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें