विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1851 : एनीमिया मुक्त भारत रणनीति के अंतर्गत की जा रही व्यवस्थाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसमें स्कूल जाने से पूर्व के (प्री-स्कूल) बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं के लिए रोगनिरोधक कैल्सियम पूरकता प्रदान की जाती है।
2. इसमें शिशु जन्म के समय देरी से रज्जु बंद करने के लिए अभियान चलाया जाता है।
3. इसमें बच्चों और किशोरों की निर्धारित अवधियों पर कृमि-मुक्ति की जाती है।
4. इसमें मलेरिया, हीमोग्लोबिनोपैथी और फ्लुओरोसिस पर विशेष ध्यान देने के साथ स्थानिक बस्तियों में एनीमिया के गैर-पोषण कारणों की ओर ध्यान दिलाना शामिल है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) केवल तीन
(द) सभी चार
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1890 : डेविस कप निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है?
(अ) फुटबॉल
(ब) बैडमिंटन
(स) टेनिस
(द) हॉकी
English Language Questions 1516 : Select the option that can be used as a one-word substitute for the given group of words.
Direct and outspoken
(A) Forthright
(B) Fortitude
(C) Formica
(D) Fortify
Reasoning प्रश्न 1840 : उस विकल्प का चयन करें जो तीसरी संख्या से ठीक उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है और छठी संख्या पांचवीं संख्या से संबंधित है।
21 : 54 :: 24 : ? :: 29 : 78
(अ) 49
(ब) 56
(स) 30
(द) 63
गणित प्रश्न 1642. दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में 10% मतदाताओं ने अपना मत नहीं डाला और डाले गए मतों के 5% मत अवैध पाए गए। सफल उम्मीदवार को वैध मतों के 55% मत प्राप्त हुए और वह 1710 मतों से चुनाव जीत गया। गणना करें कि कुल कितने मतदाता नामांकित थे?
(अ) 20500
(ब) 21000
(स) 19000
(द) 20000
उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1851 : स (केवल तीन)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1890 : स (टेनिस)
English Language Questions 1516 : A (Forthright)
Reasoning प्रश्न 1840 : द (63)
गणित प्रश्न 1642 : द (20000)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें