मंगलवार, 11 जून 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 508

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1856 : 'वोलबैचिया पद्धति' का कभी-कभी निम्नलिखित में से किस एक के संदर्भ में उल्लेख होता है?
(अ) मच्छरों से होने वाले विषाणु रोगों के प्रसार को नियंत्रित करना
(ब) शेष शस्य (क्रॉप रेजिड्यु) से संवेष्टन सामग्री (पैकिंग मटीरियल) बनाना
(स) जैव निम्नीकरणीय प्लास्टिकों का उत्पादन करना
(द) जैव मात्रा के ऊष्मरासायनिक रूपांतरण से बायोचार का उत्पादन करना

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1895 : निम्नलिखित में से कौन दामोदर नदी की सहायक नदी है?
(अ) कंसाबती
(ब) रूपनारायण
(स) बराकर
(द) शिलाबती

English Language Questions 1521 : Select the most appropriate meaning of the idiom given in bold in the following sentence.
For the time being, the liberals seem to have carried the day.
(A) unpopular
(B) winning
(C) popular
(D) despised

Reasoning प्रश्न 1845 : उस विकल्प का चयन करें जो उन अक्षरों का निरूपण करता है, जिन्हें नीचे श्रृंखला में दिए गए रिक्त स्थानों पर बाएं से दाएं क्रमिक रूप से रखने पर श्रृंखला पूर्ण हो जाएगी।
H _H_ _ S r _ a H _ _ S r H _ _ S a S r
(अ) S S a H S a a H
(ब) a S a H S a a H
(स) a S a a a a a H
(द) a S a S S a a H

गणित प्रश्न 1647. एक देश की जनसंख्या 4% प्रति दशक की दर से बढ़ रही है। यदि 2030 में देश की अनुमानित जनसंख्या 1,58,18,400 है, तो 2000 में उस देश की जनसंख्या कितनी थी?
(अ) 1,40,56,200
(ब) 1,40,62,500
(स) 1,40,62,000
(द) 1,40,65,200


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1856 : अ (मच्छरों से होने वाले विषाणु रोगों के प्रसार को नियंत्रित करना)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1895 : स (बराकर)
English Language Questions 1521 : B (winning)
Reasoning प्रश्न 1845 : ब (a S a H S a a H)
गणित प्रश्न 1647 : ब (1,40,62,500)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें