विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1857 : भारत में कोयला-आधारित तापीय शक्ति संयंत्रों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. उनमें से किसी में भी समुद्र जल का उपयोग नहीं होता।
2. उनमें से कोई भी जल-संकट वाले जिले में स्थापित नहीं है।
3. उनमें से कोई भी निजी स्वामित्व में नहीं है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) सभी तीन
(द) कोई भी नहीं
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1896 : फ्री थ्रो का प्रयोग किस खेल में किया जाता है?
(अ) थ्रो बॉल
(ब) बास्केटबॉल
(स) वॉलीबॉल
(द) सॉफ्टबॉल
English Language Questions 1522 : Select the most appropriate meaning of the given idiom.
White elephant
(A) Useful and expensive possession
(B) Memorable possession
(C) Costly but useless possession
(D) Motivational possession
Reasoning प्रश्न 1846 : दिए गए संख्या युग्मों में दूसरी संख्या, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रिया/संक्रियाएं करके प्राप्त की गई है। निम्नांकित विकल्पों में दिए गए संख्या युग्मों में से एक को छोड़कर शेष सभी में वही संक्रिया/संक्रियाएं अपनाई गई है/हैं। उस असंगत संख्या युग्म का चयन कीजिए।
(अ) 30 : 80
(ब) 20 : 60
(स) 50 : 150
(द) 40 : 120
गणित प्रश्न 1648. यदि किसी वस्तु पर कर में 20% की कमी की जाती है और उसकी खपत में 15% की वृद्धि की जाती है, तो राजस्व में कितनी कमी होगी?
(अ) 8%
(ब) 12%
(स) 6%
(द) 10%
उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1857 : द (कोई भी नहीं)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1896 : ब (बास्केटबॉल)
English Language Questions 1522 : C (Costly but useless possession)
Reasoning प्रश्न 1846 : अ (30 : 80)
गणित प्रश्न 1648 : अ (8%)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें