गुरुवार, 13 जून 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 510

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1858 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भूकम्प-लेखी (सीस्मोग्राफ) में S तरंगों से पूर्व P तरंगें अभिलिखित की जाती हैं।
2. P तरंगों में, अलग-अलग कण तरंग प्रसार की दिशा में आगे-पीछे कंपन करते हैं, जबकि S तरंगों में कण तरंग प्रसार की दिशा के समकोणीय ऊपर-नीचे कंपन करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1897 : 1820 में, किसने खोज की थी कि विद्युत धारा, नजदीकी चुंबकीय सुई को गतिमान करती है, और इस प्रकार उन्होंने विद्युत चुंबकत्व की खोज की?
(अ) जेम्स क्लर्क मैक्सवेल
(ब) बेंजामिन फ्रैंकलिन
(स) आंद्रे-मैरी ऐम्पीयर
(द) हैंस क्रिश्चियन ओर्स्टेड

English Language Questions 1523 : Select the option that can be used as a one-word substitute for the given group of words.
One thing that can be divided
(A) Remainder
(B) Quotient
(C) Dividend
(D) Divisible

Reasoning प्रश्न 1847 : निम्नलिखित में से कौनसी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी?
7, 7, 9, 27, 31, 155, ?
(अ) 181
(ब) 183
(स) 166
(द) 161

गणित प्रश्न 1649. एक निश्चित राशि पर 10% वार्षिक की ब्याज दर पर 3 वर्षों के लिए वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर रु93 है। राशि ज्ञात करें:
(अ) रु3500
(ब) रु4000
(स) रु3000
(द) रु2500


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1858 : स (1 और 2 दोनों)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1897 : द (हैंस क्रिश्चियन ओर्स्टेड)
English Language Questions 1523 : D (Divisible)
Reasoning प्रश्न 1847 : द (161)
गणित प्रश्न 1649 : स (रु3000)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें