शुक्रवार, 14 जून 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 511

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1859 : पुनर्संचरणशील ऐक्वाकल्चर प्रणाली में जैव निस्यंदकों (बायोफिल्टर) की भूमिका के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जैव निस्यंदक, बिना खाए हुए मत्स्य चारे को हटाकर, अपशिष्ट उपचार प्रदान करते हैं।
2. जैव निस्यंदक, मत्स्य अपशिष्ट में विद्यमान अमोनिया को नाइट्रेट में बदल देते हैं।
3. जैव निस्यंदक, जल में मत्स्य के लिए पोषक तत्व के रूप में फॉस्फोरस को बढ़ाते हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) सभी तीन
(द) कोई भी नहीं

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1898 : भरत मुनि सम्मान कौन देता है?
(अ) संगीत नाटक अकादमी
(ब) राज्य सरकार
(स) भारत सरकार
(द) नालंदा नृत्य अनुसंधान केंद्र

English Language Questions 1524 : Select the most appropriate synonym of the given word.
Banter
(A) Repartee
(B) Rebuke
(C) Reliance
(D) Commendation

Reasoning प्रश्न 1848 : अक्षरों के उस संयोजन का चयन करें, जिसे दी गई श्रृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर श्रृंखला पूरी हो जाएगी।
A B _ K P C D H _ P E F H K _ G _ H K P
(अ) C K E H
(ब) H K P H
(स) H G P E
(द) C G P E

गणित प्रश्न 1650. एक लड़की 15 किमी/घंटा की चाल से 30 किमी की दूरी तय करती है। वह आगे की 20 किमी की दूरी 10 किमी/घंटा की चाल से तय करती है। कुल यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।
(अ) 15 किमी/घंटा
(ब) 11.5 किमी/घंटा
(स) 12.5 किमी/घंटा
(द) 13 किमी/घंटा


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1859 : ब (केवल दो)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1898 : द (नालंदा नृत्य अनुसंधान केंद्र)
English Language Questions 1524 : A (Repartee)
Reasoning प्रश्न 1848 : ब (H K P H)
गणित प्रश्न 1650 : स (12.5 किमी/घंटा)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें