सोमवार, 17 जून 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 513

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1861 : निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिए:
1. बड़े पैमाने पर बारीक पिसी हुई बेसाल्ट शैल खेतों में बिछाना
2. चूना मिलाकर महासागरों की क्षारीयता बढ़ाना
3. विभिन्न उद्योगों द्वारा निर्मुक्त कार्बन डाइऑक्साइड का अभिग्रहण कर उसे कार्बोनेटीकृत जल के रूप में परित्यक्त भूमिगत खानों के अंदर पंप करना
उपर्युक्त गतिविधियों में से कितनी, कार्बन अभिग्रहण और विविक्तिभवन (सिक्वेस्ट्रेशन) के लिए प्राय: विचार और चर्चा में लाई जाती हैं?

(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) सभी तीन
(द) कोई भी नहीं

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1900 : रुडोल्फ विरचो ने किस वर्ष 'सेलुलर पैथोलॉजी' नामक एक निबंध प्रकाशित किया जिसमें उन्होंने अपनी प्रसिद्ध घोषणा 'हर कोशिका दूसरी कोशिका से उत्पन्न होती है' की?
(अ) 1865
(ब) 1835
(स) 1845
(द) 1855

English Language Questions 1526 : Select the INCORRECTLY spelt word.
(A) Movement
(B) Career
(C) Carrier
(D) Freadom

Reasoning प्रश्न 1850 : एक निश्चित कोड भाषा में, 'REPORT' को 'SDQNSS' के रूप में लिखा गया है और 'THANKS' को 'UGBMLR' के रूप में लिखा गया है। उसी भाषा में 'WINTER' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
(अ) XHOUFQ
(ब) XHMSFQ
(स) XIOSFQ
(द) XHOSFQ

गणित प्रश्न 1652. एक दुकानदार एक बोतल पर 15% और 35% की छूट देता है। यदि बोतल का विक्रय मूल्य रु1547 है, तो बोतल का अंकित मूल्य कितना होगा?
(अ) रु2800
(ब) रु2700
(स) रु2400
(द) रु2500


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1861 : स (सभी तीन)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1900 : द (1855)
English Language Questions 1526 : D (Freadom)
Reasoning प्रश्न 1850 : द (XHOSFQ)
गणित प्रश्न 1652 : अ (रु2800)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें