विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1864 : वित्त के संदर्भ में, शब्द 'बीटा' किसे निर्दिष्ट करता है?
(अ) अलग-अलग प्लेटफॉर्मों से, साथ-साथ किसी परिसंपत्ति को खरीदने और बेचने की प्रक्रिया
(ब) किसी पोर्टफोलियो प्रबंधक की, जोखिम और प्रतिफल के बीच संतुलन लाने की, निवेश कार्यनीति
(स) एक प्रकार का व्यवस्थागत जोखिम, जो वहां उत्पन्न होता है जहां पूर्ण प्रतिरक्षा संभव नहीं है
(द) एक संख्यात्मक मान, जो पूरे स्टॉक बाजार में होने वाले परिवर्तनों के प्रति किसी स्टॉक के विचलनों को मापता है
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1903 : नूरां बहनें भारतीय संगीत की निम्नलिखित में से किस विधा के लिए प्रसिद्ध हैं?
(अ) सूफी
(ब) हिंदुस्तानी शास्त्रीय
(स) कव्वाली
(द) गजल
English Language Questions 1529 : Select the most appropriate synonym of the given word.
Austere
(A) Promising
(B) Stern
(C) Brisk
(D) Mitigating
Reasoning प्रश्न 1853 : उस विकल्प का चयन कीजिए जो चौथी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार पहली संख्या दूसरी संख्या से संबंधित है और पांचवीं संख्या छठी संख्या से संबंधित है।
8 : 72 :: ? : 152 :: 17 : 297
(अ) 14
(ब) 18
(स) 9
(द) 12
गणित प्रश्न 1655. दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, एक उम्मीदवार को कुल वैध मतों के 40% मत प्राप्त हुए और 30% मत अवैध थे। यदि मतों की कुल संख्या 7500 थी, तो दूसरे उम्मीदवार को कितने वैध मत प्राप्त हुए?
(अ) 1540
(ब) 2350
(स) 3150
(द) 3250
उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1864 : द (एक संख्यात्मक मान, जो पूरे स्टॉक बाजार में होने वाले परिवर्तनों के प्रति किसी स्टॉक के विचलनों को मापता है)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1903 : अ (सूफी)
English Language Questions 1529 : B (Stern)
Reasoning प्रश्न 1853 : द (12)
गणित प्रश्न 1655 : स (3150)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें