शनिवार, 22 जून 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 517

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1865 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यदि भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा शून्य घोषित कर दिया जाता है, तो ऐसे विनिश्चय की तिथि से पूर्व राष्ट्रपति के पद के कर्तव्यों के निष्पादन में राष्ट्रपति के द्वारा किए गए सभी कृत्य अविधिमान्य हो जाते हैं।
2. भारत के राष्ट्रपति के पद के लिए निर्वाचन इस आधार पर मुल्तवी किया जा सकता है कि कुछ विधान-सभाएं विघटित हो गई हैं और उनके निर्वाचन अभी होने शेष हैं।
3. कोई विधेयक भारत के राष्ट्रपति को प्रस्तुत किए जाने पर, संविधान द्वारा विहित की गई समय-सीमा के अंदर राष्ट्रपति को अपनी अनुमति देनी होती है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) सभी तीन
(द) कोई भी नहीं

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1904 : 'मून वॉक' ............. की आत्मकथा है।
(अ) मार्लन ब्राण्डो
(ब) माइकल जैक्सन
(स) ऐनी फ्रैंक
(द) ऑस्कर वाइल्ड

English Language Questions 1530 : Select the most appropriate ANTONYM of the given word.
Famous
(A) Quiet
(B) Concert
(C) Obscure
(D) Affluent

Reasoning प्रश्न 1854 : दिए गए संख्या-युग्मों की दूसरी संख्या, पहली संख्या पर निश्चित संक्रिया/संक्रियाएं करके प्राप्त की गई है। वही संक्रिया/संक्रियाएं दिए गए संख्या-युग्मों में से एक को छोड़कर शेष सभी संख्या-युग्मों में अपनाई गई है। उस असंगत संख्या-युग्म का चयन कीजिए।
(अ) 169 : 16
(ब) 64 : 11
(स) 25 : 8
(द) 225 : 12

गणित प्रश्न 1656. 20 और 20 की क्रमिक छूट के बाद एक घड़ी का विक्रय मूल्य रु 640 है। घड़ी का अंकित मूल्य क्या है?
(अ) रु 1200
(ब) रु 1000
(स) रु 900
(द) रु 800


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1865 : द (कोई भी नहीं)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1904 : ब (माइकल जैक्सन)
English Language Questions 1530 : C (Obscure)
Reasoning प्रश्न 1854 : द (225 : 12)
गणित प्रश्न 1656 : ब (रु 1000)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें