मंगलवार, 25 जून 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 519

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1867 : निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
पत्तन (पोर्ट) : जिस रूप में सुविख्यात है
1. कामराजर पोर्ट : भारत में एक कम्पनी के रूप में पंजीकृत सबसे पहला प्रमुख पत्तन
2. मुंद्रा पेार्ट : भारत में निजी स्वामित्व वाला सबसे बड़ा पत्तन
3. विशाखापत्तनम पोर्ट : भारत में सबसे बड़ा आधान पत्तन (कंटेनर पोर्ट)
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
(अ) केवल एक युग्म
(ब) केवल दो युग्म
(स) सभी तीन युग्म
(द) कोई भी युग्म नहीं

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1906 : हरिप्रसाद चौरसिया का संबंध निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र से है?
(अ) तबला
(ब) सरोद
(स) शहनाई
(द) बांसुरी

English Language Questions 1532 : Select the most appropriate meaning of the given idiom.
Get away
(A) To equalise
(B) To fall off
(C) To visit
(D) To leave

Reasoning प्रश्न 1856 : एक निश्चित कोड भाषा में, 'RESET' को '36538540' और 'START' को '384013640' लिखा जाता है। उसी भाषा में 'STOP' कैसे लिखा जाएगा?
(अ) 38401516
(ब) 38401632
(स) 38401532
(द) 38403032

गणित प्रश्न 1658. A और B मिलकर एक कार्य को 12 दिनों में कर सकते हैं, जबकि A अकेला उसी कार्य को 18 दिनों में पूरा कर सकता है। B अकेले उसी कार्य को पूरा करने में कितना समय लेगा?
(अ) 36 दिन
(ब) 12 दिन
(स) 24 दिन
(द) 6 दिन


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1867 : ब (केवल दो युग्म)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1906 : द (बांसुरी)
English Language Questions 1532 : D (To leave)
Reasoning प्रश्न 1856 : स (38401532)
गणित प्रश्न 1658 : अ (36 दिन)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें