गुरुवार, 27 जून 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 520

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1868 : भारतीय इतिहास के संदर्भ में, अलेक्जेंडर री, ए.एच. लॉन्गहस्र्ट, रॉबर्ट स्वेल, जेम्स बर्गेस और वाल्टर इलियट किस गतिविधि से जुड़े थे?
(अ) पुरातात्त्विक उत्खनन
(ब) औपनिवेशिक भारत में अंग्रेजी प्रेस की स्थापना
(स) देशी रजवाड़ों में गिरजाघरों की स्थापना
(द) औपनिवेशिक भारत में रेल का निर्माण

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1907 : पौधों और फलों में, विशेष रूप से गाजर और रंगीन सब्जियों में पाया जाने वाला लाल-नारंगी वर्णक कौनसा है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है तथा हमारे मस्तिष्क, त्वचा, फेफड़ों और आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है?
(अ) बीटा कैरोटीन
(ब) बीटा-क्रिप्टोजैंथीन
(स) जिएजैंथीन
(द) ल्यूटिन

English Language Questions 1533 : Select the option that expresses the given sentence in active voice.
The disabled should not be oppressed.
(A) Let not the disabled be oppressed.
(B) The disabled have not been oppressed.
(C) We should not be oppressing the disabled.
(D) Do not oppress the disabled.

Reasoning प्रश्न 1857 : उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पांचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।
UNCLEAR : CNULRAE :: PRIVACY : IRPVYCA :: NUCLEAR : ?
(अ) CUNLREA
(ब) UNCLRAE
(स) NLCURAE
(द) CUNLRAE

गणित प्रश्न 1659. एक टेस्ट में, 50 विद्यार्थियों का औसत प्रप्तांक 66 है। कुल विद्यार्थियों में से 40% लड़कियां हैं और शेष लड़के हैं। लड़कों का औसत प्रप्तांक लड़कियों की तुलना में 20% कम है। लड़कियों का औसत प्रप्तांक क्या है?
(अ) 80
(ब) 75
(स) 70
(द) 65


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1869 : अ (पुरातात्त्विक उत्खनन)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1907 : अ (बीटा कैरोटीन)
English Language Questions 1533 : D (Do not oppress the disabled.)
Reasoning प्रश्न 1857 : द (CUNLRAE)
गणित प्रश्न 1659 : ब (75)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें