विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1879 : निम्नलिखित में से कौनसी नीतियां असंदिग्ध रूप से ब्याज दर बढ़ाने में सहायता करती हैं और जिसके फलस्वरूप मुद्रा अधिमूल्यन (appreciation of currency) होता है?
(अ) विस्तारकारी राजकोषीय और मौद्रिक नीति
(ब) संकुचनकारी राजकोषीय और मौद्रिक नीति
(स) संकुचनकारी राजकोषीय नीति और विस्तारकारी मौद्रिक नीति
(द) संकुचनकारी मौद्रिक नीति और विस्तारकारी राजकोषीय नीति
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1918 : प्रसिद्ध उपन्यास 'द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस' किसने लिखा है?
(अ) आर के नारायण
(ब) अरुंधति रॉय
(स) विक्रम सेठ
(द) किरण देसाई
English Language Questions 1544 : Select the option that can be used as a one-word substitute for the given group of words.
Unable to speak distinctly or express oneself clearly
(A) Inane
(B) Inapt
(C) Inarch
(D) Inarticulate
Reasoning प्रश्न 1868 : एक निश्चित कूट भाषा में, 'ELBOW' को 'DLYOV' लिखा जाता है और 'ANKLE' को 'VOPMZ' लिखा जाता है। उसी भाषा में 'WRIST' को क्या लिखा जाएगा?
(अ) IRWST
(ब) TSEIW
(स) GHRJC
(द) GHRID
गणित प्रश्न 1670. एक व्यक्ति अपनी आय का 20% बचा सकता है। एक साल बाद, उसकी आय में 25% की वृद्धि हुई लेकिन वह पहले की तरह ही उतनी ही राशि बचा सका। उसके खर्च में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
(अ) 29.75%
(ब) 32.5%
(स) 31.25%
(द) 27.5%
उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1879 : द (संकुचनकारी मौद्रिक नीति और विस्तारकारी राजकोषीय नीति)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1918 : द (किरण देसाई)
English Language Questions 1544 : D (Inarticulate)
Reasoning प्रश्न 1868 : द (GHRID)
गणित प्रश्न 1670 : स (31.25%)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें