सोमवार, 15 जुलाई 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 535

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1883 : मिश्रित संदर्भ अवधि के आधार पर मासिक प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय (MPCE) के संदर्भ में गरीबी के परिकलन की सिफारिश किसके द्वारा की गई थी?
(अ) लकड़ावला समिति
(ब) तेंदुलकर समिति
(स) दांडेकर समिति
(द) अलघ समिति

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1922 : किस सब्जी में एंथोसायनिन नामक रसायन होता है जो अम्ल की उपस्थिति में गुलाबी/लाल हो जाता है, उदासीन होने पर बैंगनी हो जाता है और क्षारीय पदार्थों के साथ मिलाने पर नीला या हरा हो जाता है?
(अ) अनार
(ब) मूली
(स) लाल गोभी
(द) लाल पत्ता सलाद

English Language Questions 1548 : Select the option that expresses the given sentence in passive voice.
The boy kicked the ball high into the air.
(A) The ball will be kicked high into the air by the boy.
(B) The ball was kicked high into the air by the boy.
(C) The boy kicks the ball high into the air.
(D) The boy had kicked the ball high into the air.

Reasoning प्रश्न 1872 : उस विकल्प का चयन करें जो चौथे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार पहला पद दूसरे पद से संबंधित है और पांचवां पद छठे पद से संबंधित है।
9 : 126 :: ? : 238 :: 21 : 294
(अ) 18
(ब) 28
(स) 22
(द) 17

गणित प्रश्न 1674. एक बल्लेबाज अपनी 11वीं पारी में 88 रन बनाता है, जिससे उसका औसत स्कोर 4 बढ़ जाता है। 11वीं पारी के बाद उसका औसत स्कोर ज्ञात करें?
(अ) 48
(ब) 47
(स) 49
(द) 46


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1883 : ब (तेंदुलकर समिति)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1922 : स (लाल गोभी)
English Language Questions 1548 : B (The ball was kicked high into the air by the boy.)
Reasoning प्रश्न 1872 : द (17)
गणित प्रश्न 1674 : अ (48)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें