मंगलवार, 16 जुलाई 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 536

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1884 : यदि मानव रुधिर की लाल रुधिर कोशिकाओं (RBCs) को पृथक् किया जाता है और उन्हें सामान्य लवण के घोल (रुधिर का समपरासारी विलयन) में तनूकृत किया जाता है, तो RBCs को क्या होगा?
(अ) RBCs फूल जाएंगी
(ब) RBCs फूल जाएंगी और फट जाएंगी
(स) RBCs सिकुड़ जाएंगी
(द) RBCs के व्यास में कोई परिवर्तन नहीं होगा

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1923 : ................... ने अपनी पत्नी (जो खुद एक नर्तकी हैं) और बेटे के साथ 1993 में 'सृजन' का निर्माण किया।
(अ) देबा प्रसाद दास
(ब) पंकज चरण दास
(स) केलुचरण महापात्रा
(द) रघुनाथ दत्ता

English Language Questions 1549 : Select the most appropriate option to fill in the blank.
A wise king’s wisdom _____________the land like the sun.
(A) illuminates
(B) darkens
(C) dims
(D) spreads

Reasoning प्रश्न 1873 : उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्दों के उस सही क्रम का निरूपण करता है जैसे कि वे एक अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे।
1. Absorption
2. Absolutely
3. Abduct
4. Abbreviation
5. Accurate
(अ) 1,2,3,4,5
(ब) 3,4,2,1,5
(स) 3,2,4,1,5
(द) 4,3,2,1,5

गणित प्रश्न 1675. एक परीक्षा के लिए 15 लड़के और कुछ लड़कियां उपस्थित हुईं। लड़कों का औसत स्कोर 26 था, लड़कियों का औसत स्कोर 36 था, जबकि संयुक्त औसत स्कोर 30 था। परीक्षा में कितनी लड़कियां शामिल हुईं?
(अ) 10
(ब) 12
(स) 9
(द) 8


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1884 : द (RBCs के व्यास में कोई परिवर्तन नहीं होगा)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1923 : स (केलुचरण महापात्रा)
English Language Questions 1549 : A (illuminates)
Reasoning प्रश्न 1873 : द (4,3,2,1,5)
गणित प्रश्न 1675 : अ (10)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें