विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1885 : रानी ने अपने मित्रों को बताया कि उसने पिछले वर्ष चार विभिन्न झीलों, नामत:, लोकटक, बारापानी, कोलेरू और पुलिकट में नौका विहार किया। उसने निम्नलिखित में से किन राज्यों में भ्रमण किया?
(अ) मणिपुर, मेघालय, केरल, तमिलनाडु
(ब) मणिपुर, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु
(स) मिजोरम, असम, केरल, तमिलनाडु
(द) मिजोरम, असम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1924 : निम्नलिखित में से किस भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना को 1981 में पद्म श्री और 2003 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था?
(अ) सविता शास्त्री
(ब) मल्लिका साराभाई
(स) रुक्मिणी देवी
(द) पद्मा सुब्रह्म्ण्यम
English Language Questions 1550 : Select the option that can be used as a one-word substitute for the given group of words.
A small organised dissenting group within a larger one
(A) Band
(B) Set
(C) Faction
(D) Cluster
Reasoning प्रश्न 1874 : किसी निश्चित कोड भाषा में, 'CASTLE' को 'BYPUNH' के रूप में लिखा गया है, और 'DEMAND' को 'CCJBPG' के रूप में लिखा गया है। उसी भाषा में 'EITHER' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
(अ) DGQIHU
(ब) DGQJGU
(स) DGQIGU
(द) DGPIGU
गणित प्रश्न 1676. रु 8,925 का ऋण दो समान अर्धवार्षिक किस्तों में चुकाया जाना है। यदि ब्याज अर्धवार्षिक रूप से 8% प्रतिवर्ष की दर से संयोजित किया जाता है, तो प्रत्येक किस्त कितनी होगी?
(अ) रु4,654
(ब) रु4,732
(स) रु4,564
(द) रु4,372
उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1885 : ब (मणिपुर, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1924 : द (पद्मा सुब्रह्म्ण्यम)
English Language Questions 1550 : C (Faction)
Reasoning प्रश्न 1874 : स (DGQIGU)
गणित प्रश्न 1676 : ब (रु4,732)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें