बुधवार, 6 जनवरी 2016

सामान्य ज्ञान क्विज : 46

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का स्रोत है-
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ब) पूर्व सोवियत संघ
(स) जापान
(द) स्विट्जरलैंड
2. संविधान की किस अनुसूची में नगरपालिकाओं की संरचना, गठन, सदस्यों की योग्यता, उनके निर्वाचन, नगर पंचायतों के अधिकार एवं शक्तियों तथा उत्तरदायित्वों के बारे में प्रावधान किया गया है?
(अ) 9वीं अनुसूची
(ब) 10वीं अनुसूची
(स) 11वीं अनुसूची
(द) 12वीं अनुसूची
3. संविधान का प्रारूप तैयार करने वाले बी.एन. राव संविधान सभा में थे-
(अ) संवैधानिक सलाहकार
(ब) अध्यक्ष
(स) संवैधानिक महासचिव
(द) सदस्य
4. भारत का स्थायी मानक समय जी एम टी से आगे है-
(अ) 6.30 घंटे
(ब) 5.30 घंटे
(स) 4.30 घंटे
(द) 3.30 घंटे
5. अपने जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए किस वर्ष में भारत सरकार ने जल (प्रदूषण नियन्त्रण एवं रोकथाम) अधिनियम लागू किया?
(अ) 1984 ई.
(ब) 1974 ई.
(स) 1972 ई.
(द) 1987 ई.
6. ओलम्पिक ध्वज सर्वप्रथम कब और कहाँ फहराया गया?
(अ) 1912 स्टॉकहोम (स्वीडन)
(ब) 1908 लंदन (इंग्लैंड)
(स) 1920 एंटवर्प (बेल्जियम)
(द) 1896 एथेन्स (ग्रीस)
7. गंगा नदी पर सिंचाई के लिए बनाई जा रही फरक्का परियोजना किस राज्य के लिए है-
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) हिमाचल प्रदेश
(स) पश्चिम बंगाल
(द) उत्तराखंड
8. प्राणी विज्ञान की भाषा में 'पावो क्रिस्टेटस' किसका नाम है-
(अ) मोर
(ब) आम
(स) कोयल
(द) पपीता
9. उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना की गई-
(अ) 4 अप्रेल 1949
(ब) 7 अप्रेल, 1949
(स) 12 अप्रेल, 1949
(द) 23 अप्रेल, 1949
10. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की स्थापना की गई-
(अ) 4 दिसंबर, 1985
(ब) 8 दिसंबर, 1985
(स) 12 दिसंबर, 1985
(द) 24 दिसंबर, 1985
11. विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई-
(अ) 3 अप्रेल, 1948
(ब) 4 अप्रेल, 1948
(स) 5 अप्रेल, 1948
(द) 7 अप्रेल, 1948
12. सिंदरी उर्वरक कारखाना कहाँ पर स्थित है-
(अ) छत्तीसगढ़
(ब) मध्य प्रदेश
(स) झारखंड
(द) ओडिशा
13. विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है-
(अ) 21 मई
(ब) 21 जून
(स) 21 जुलाई
(द) 21 अगस्त
14. निम्न में से कौनसा दिवस प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है-
(अ) विश्व मानवाधिकार दिवस
(ब) राष्ट्रीय गणित दिवस
(स) विजय दिवस
(द) यूनीसेफ दिवस
15, भारत की धुर पूर्वी सीमा और धुर पश्चिमी सीमा के स्थानीय समयों में लगभग कितना अंतर है?
(अ) कोई अन्तर नहीं
(ब) एक घण्टा
(स) दो घण्टा
(द) तीन घण्टा


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 46

1. (ब), 2. (द), 3. (अ), 4. (ब), 5. (ब), 6. (स), 7. (स), 8. (अ), 9.(अ), 10. (ब), 11. (द), 12. (स), 13. (ब), 14. (अ), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें