विराट कोहली व मिताली राज क्रिकेटर ऑफ द ईयर-2015
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इनमें क्रिकेटर ऑफ द ईयर-वर्ष 2015 के अवार्ड के लिए टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली चुना गया है। महिला क्रिकेटर मिताली राज को वर्ष 2015 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया है। वे एकमात्र भारतीय और दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने 5000 रन पूरे किए हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी को वर्ष 2014-15 के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई। इसी प्रकार कर्नाटक की टीम द्वारा रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जीतने पर कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को वर्ष का सर्वोत्तम संघ चुना गया है।
बीसीसीआई की ओर से घोषित पुरस्कार
| खिलाड़ी | अवार्ड |
| 1 | सैयद किरमानी | कर्नल सी के नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड |
| 2 | विराट कोहली | पॉली उमरीगर अवार्ड (क्रिकेटर ऑफ द ईयर-2015) |
| 3 | जलज सक्सेना(मध्यप्रदेश) | लाला अमरनाथ अवॉर्ड (रणजी टॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर) |
| 4 | दीपक हुड्डा (बड़ौदा) | लाला अमरनाथ अवॉर्ड (घरेलू सीमित ओवर ऑलराउंडर) |
| 5 | रॉबिन उथप्पा(कर्नाटक) | माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ स्कोरर) |
| 6 | आर. विनय कुमार (कर्नाटक) | माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट) |
| 4 | शार्दुल ठाकुर (मुंबई) | माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट) |
| 8 | अल्मस शौकत(उत्तर प्रदेश) | एमए चिदंबरम ट्रॉफी (अंडर-23 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) |
| 9 | अनमोलप्रीत सिंह(पंजाब) | एमए चिदंबरम ट्रॉफी (अंडर -19 में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) |
| 10 | शुभम गिल (पंजाब) | एमए चिदंबरम ट्रॉफी (अंडर-16 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) |
| 11 | मिताली राज (रेलवे) | एमए चिदंबरम ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर) |
| 12 | देविका वैद्य(महाराष्ट्र) | एमए चिदंबरम ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर) |
| 13 | ओ नंदन | सर्वश्रेष्ठ अंपायर (घरेलू क्रिकेट) |
| 14 | कर्नाटक क्रिकेट संघ | स्टेट एसोसिएशन ऑफ द ईयर पुरस्कार (राज्य क्रिकेट संघों में सर्वश्रेष्ठ ओवरऑल प्रदर्शन)-14 अंक |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें