बुधवार, 30 मार्च 2016

63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा


नई दिल्ली। भारत में फिल्मों के लिए दिए जाने वाले सबसे पुराने व सर्वोच्च पुरस्कार की घोषणा हो गई है। इन 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के तहत अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया है। फिल्म समारोह निदेशालय, भारत सरकार द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार वर्ष 2015 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म 'बाहुबली' है। सर्वश्रेष्ठ निदेशन का अवार्ड 'बाजीराव मस्तानी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली को मिला। अमिताभ बच्चन का यह चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पहले 1990 में 'अग्निपथ', 2005 में 'ब्लैक' और 2009 में 'पा' के लिए वे राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।



63वें राष्ट्रीय पुरस्कार इस प्रकार हैं-

श्रेणीविजेता
सर्वश्रेष्ठ अभिनेताअमिताभ बच्चन (पीकू)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीकंगना (तनु वेड्स मनु रिटन्र्स)
सर्वश्रेष्ठ फिल्मबाहुबली द बिगनिंग
सर्वश्रेष्ठ निर्देशकसंजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा व संवादजूही चतुर्वेदी (पीकू), हिमांशु शर्मा (तनु वेड्स मनु रिटन्र्स)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफररेमो डिसूजा (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मदम लगा के हइशा
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्रीतनवी आजमी (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशकनीरज घायवन
राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्मनानक शाह फकीर
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्मनिर्णायकम
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेतासमुर्थिकणी (विसारणी)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकारगौरव मेनन (बेन)
सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला)मोनाली ठाकुर (दम लगा के हइशा)
सर्वश्रेष्ठ गीतकारवरुण ग्रोवर (मोह मोह के धागे..)
सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्मबजरंगी भाईजान
स्पेशल जूरी अवॉर्डकल्कि कोचलीन (मार्गेरीटा विद अ स्ट्रॉ)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनपायल सलूजा (नानक शाह फकीर)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइनबाजीराव मस्तानी
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले (एडैप्टेड)विशाल भारद्वाज (तलवार)
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर)इलैयाराजा (थराई थप्पत्तई)
सर्वश्रेष्ठ बांग्ला फिल्मशंकचिल
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्मरिंगन
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्मपाथेमरी
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्मविसारनई
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्मकंचे
सर्वश्रेष्ठ संस्कृत फिल्मप्रियमनसम
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्मतिथि
सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्मचौथी कूट
सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्मएनिमी
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्मकोठनोडी
सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्मसतरंगी
सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्मइबुसु याओहन्बियु
सर्वश्रेष्ठ मिजोरमी फिल्मलोड बियॉन्ड द क्लास
सर्वश्रेष्ठ उडिय़ा फिल्मपहाड़ रा लुहा
सर्वश्रेष्ठ वांचो फिल्मद हेड हंटर
सर्वश्रेष्ठ खासी फिल्मउनाता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें