बुधवार, 27 अप्रैल 2016

27 अप्रेल, 2016 को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

➧भारत-पाक विदेश सचिवों की मुलाकात में भारत ने कहा- आतंकवाद बरदाश्त नहीं
➧फिक्की ऑडिटोरियम, दिल्ली स्थित 'राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय' में आग से सब कुछ खाक, डायनासोर के 6 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष और दुर्लभ संकलन नष्ट
➧जेकेएलएफ के सह-संस्थापक अमानुल्लाह खान का निधन
➧राजस्थान : आयकरदाता के बच्चें को नहीं मिलेंगी नि:शुल्क किताबें
रसा जावेदानी मेमोरियल लिटरेरी सोसाइटी ने शिक्षा एवं राजनीति में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'मुफ्ती मोहम्मद सईद मेमोरियल अवार्ड' शुरू करने की घोषणा की, प्रतिवर्ष प्रदान किया जाएगा
➧पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला : निजी विश्वविद्यालय भी आरटीआई के दायरे में
➧नासा का रोबोट 'आईस' तलाशेगा शनि ग्रह के चांद पर जीवन की संभावनाएं
➧अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने नेपाल क्रिकेट संघ को किया निलंबित



➧जापान सरकार सार्वजनिक करेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर दो फाइलें, पांच फाइलें हैं जापान के पास
➧अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले में इटली की 'मिलान कोर्ट ऑफ अपील्स' ने कंपनी प्रमुख जिउसेपे ओरसी को भारत में रिश्वत देने का दोषी पाया, चार साल कैद की सजा
➧फोर्टिस लॉ फेमे अस्पताल में दिल्ली-एनसीआर का पहला मदर्स मिल्क बैंक खुला, 'अमारा मिल्क बैंक' से प्री-मैच्योर बच्चों को ही मिलेगा दूध
➧सरकारी ने जारी की 'एनीमल बर्थ कंट्रोल (डॉग्स) रूल्स' की अधिसूचना, आवारा कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने की तैयारी
➧वाराणसी में संगीत साधकों का महाकुंभ 'संकट मोचन संगीत समारोह' शुरू, यूपी सरकार ने गुलाम अली को स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया
➧केरल हाईकोर्ट का फैसला : एआईपीएमटी में हिजाब पहनकर जा सकती हैं मुस्लिम लड़कियां
'उत्तर प्रदेश गिरोह बंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) (संशोधन) विधेयक-2015' को राष्ट्रपति की मंजूरी, गोवध-मानव तस्करी पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट
➧बिहार : सुबह 9 बजे के बाद चूल्हा जलाया तो कैद, आपदा प्रबंधन विभाग ने 'राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 (बी)' के तहत जारी किए आदेश
श्याम बेनेगल समिति ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, फिल्मों की कांट-छांट नहीं करने की सिफारिश
➧अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट : फ्रीडम ऑफ नेविगेशन अभियान के तहत भारत समेत 13 देशों के समुद्री क्षेत्र पर दावों को अमेरिका ने दी चुनौती
➧पाकिस्तान में उलेमाओं ने सिख नेता सरदार सूरन सिंह के लिए मांगा 'तमगा-ए-इम्तियाज' सम्मान
➧सऊदी अरब ने की 'विजन 2030' की घोषणा, आर्थिक नीतियों में होगा बड़ा बदलाव
रामानुजन फाउंडेशन बनाएंगे मार्क जुकरबर्ग व सुंदर पिचाई, रामानुजन पर बनी फिल्म 'द मैन हू न्यू इनफिनिटी' देखकर लिया निर्णय
➧दूरसंचार विभाग ने 'मोबाइल फोन हैंडसेट में पैनिक बटन और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम नियम 2016' अधिसूचित किए
➧लक्षद्वीप के अंद्रोथ द्वीप पर नौसेना के नैवल डिटैचमेंट केन्द्र का उद्घाटन
➧लोकसभा ने 'जैव प्रौद्योगिकी विधेयक, 2016' पारित किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें