गुरुवार, 28 अप्रैल 2016

28 अप्रेल, 2016 को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

➧तीरंदाजी विश्वकप : दीपिका कुमारी ने की दक्षिण कोरिया की बो बाई के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
➧20 साल से कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे मास्टर विजय सिंह का नाम चौथी बार लिम्बा बुक में दर्ज हुआ
➧बिजली संकट से जूझ रहे वेनेजुएला में सप्ताह में मात्र दो दिन होगा काम
➧नासा ने खोजा बौने ग्रह मेकमेक का चंद्रमा
➧नेपाली नागरिकों से शादी करने वाली भारतीय महिलाओं को मिलेगी नागरिकता
➧दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और जापानी कंपनी एनईसी कॉर्पोरेशन ने बनाया संयुक्त उपक्रम
➧राजस्थान : खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के कर्मचारियों के लिए खादी पहनना अनिवार्य
➧राजस्थान के पांच जिलों में शहरी सब्जी प्रोत्साहन योजना शुरू, छतों व गार्डन में सब्जियां उगाने पर मिलेगा अनुदान
➧लोकसभा में गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू बोले- विदेशी सहयोग (नियमन) संशोधन नियम के अनुसार 48 घंटे में देनी होगी विदेशी फंडिंग की जानकारी
➧सुप्रीम कोर्ट का आदेश- उत्तराखंड में लागू रहेगा राष्ट्रपति शासन
➧पाकिस्तान सरकार ने लाहौर हाईकोर्ट में कहा- कोहिनूर हीरा लाना संभव नहीं



➧प्रतिभूतिकरण और वित्तीय आस्तियों के पुनर्निर्माण तथा प्रवर्तन प्रतिभूति हित अधिनियम (एसएआरएफएईएसआई) एवं ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) अधिनियम में संशोधन, डिफॉल्टरों के जमानतदारों पर हो सकेगी कार्रवाई
प्रो. अमिताभ मट्टू बने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के सलाहकार
➧तिब्बत की निर्वासित सरकार के फिर प्रधानमंत्री बने डॉ. लोबसांग सांग्ये
➧सुप्रीम कोर्ट का फैसला- महाराष्ट्र में नहीं होंगे आइपीएल मैच
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की रिपोर्ट : सन् 2050 तक सेवा क्षेत्र पर भारत का एकाधिकार रहेगा
9वीं मॉस्को सैंड स्कल्प्चर चैंपियनशिप 2016 : सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाई 15 फीट ऊंची अहिंसा और शांति का संदेश देती महात्मा गांधी की कलाकृति, जीता गोल्ड मेडल
➧राजस्थान : पहली काजू प्रोसेसिंग यूनिट 'ओशियन एग्रो इंडस्ट्रीज' ने जैतपुरा में शुरू की
➧भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण तथा संयुक्त अरब अमीरात के बीमा प्राधिकरण के बीच एमओयू को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी
➧भारत सरकार ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (रिफोरमेशन) के साथ युद्ध विराम एक वर्ष बढ़ाया
➧नीति आयोग के शहरी प्रबंधन कार्यक्रम का उद्घाटन
➧मालदीव में लामू अतोल के कधधू द्वीप पर भारतीय नौसेना के एएलएच हैलीकॉप्टर तैनात
➧केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य और चिकित्सीय विज्ञान के क्षेत्र में भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच सहयोग के लिए एमओयू को मंजूरी दी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें