➧भारत सरकार ने वर्ष 2016 के लिए खेल पुरस्कारों की घोषणा की
- पहली बार चार खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा (वर्ष 2010 में तीन खिलाडिय़ों को इस पुरस्कार से नवाजा गया था)
- वर्ष 2016 के लिए पीवी सिंधू (बैडमिंटन), साक्षी मलिक (कुश्ती), दीपा करमाकर (जिम्नास्टिक) और जीतू राय (निशानेबाजी) राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा
- 15 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा
- 6 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा
➧रियो ओलंपिक-2016 का रंगारंग समापन
- ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में 17 दिन बाद 31वें ओलंपिक खेलों का रंगारंग समापन हुआ
- समापन समारोह मारकाना स्टेडियम में हुआ
- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने खेलों के समापन की घोषणा की
- रियो के मेयर एडवडरे पेस से ओलंपिक झंडा लेकर टोक्यो की मेयर (गवर्नर) यूरीकी कोइके को सौंपा गया
- समापन समारोह में मार्च पास्ट में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ध्वजवाहक बनीं, पीवी सिंधू समारोह के पूर्व ही स्वदेश लौट चुकी थीं
➧चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के दर्जे की समीक्षा करने के नियमों में बदलाव किया, अब आयोग हर पांच साल के बजाय हर दस साल पर दलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तर का होने की समीक्षा करेगा
➧प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काबुल की पहाड़ी पर स्थित सतोर महल के उद्घाटन किया (अफगानिस्तान की सांस्कृतिक विरासत में सतोर महल का अहम स्थान है, इसे दारुल अमन महल के नाम से भी जाना जाता है, इसे सन् 1920 में अफगानिस्तान के राजा अमानुल्लाह खान ने बनवाया था, हिंसा के दिनों में यह महल दुर्दशा का शिकार हो गया था। भारत के सहयोग से दुरुस्त करके इसे इसके पुराने दिनों में लौटाने की कोशिश की गई है।)
➧मतगणना के दौरान वोटिंग का रुझान सार्वजनिक होने से रोकने के लिए टोटलाइजर मशीन के इस्तेमाल पर फैसला लेने को सरकार ने मंत्रियों की एक समिति बनाई है, गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली इस समिति में पांच सदस्य होंगे
➧दक्षिण कोरिया के पाजू में दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच 'उलची फ्रीडम गार्डियन एक्सरसाइज' युद्धाभ्यास शुरू, उत्तर कोरिया ने दी परमाणु हमले की धमकी
➧अंतरराष्ट्रीय कबड्डी संघ ने वर्ष 2016 का विश्व कप गुजरात के अहमदाबाद में कराने की घोषणा की, टूर्नामेंट 7 से 22 अक्टूबर तक होगा, भारत समेत 12 देशों की टीमें लेंगी भाग
➧सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी नई जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा ने जीता खिताब, फाइनल में मार्टिना हिंगिस और कोको वेडेवेगे की जोड़ी को हराया
➧ब्रिटेन के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने मिल्की वे में सूर्य से तीस गुना बड़े तारे का पता लगाया, यह सूर्य से तकरीबन 11 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है
➧चेचक को जड़ से खत्म करने में अहम भूमिका निभाने वाले डोनाल्ड ए. हैंडरसन का अमेरिका में निधन, हैंडरसन ने चेचक के उन्मूलन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से चलाए गए टीकाकरण अभियान की अगुवाई की थी, इस संक्रामक रोग को 1977 में जड़ से खत्म कर दिया गया था
➧भारत सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां मांगी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें