बुधवार, 24 अगस्त 2016

वर्ष 2016 के खेल पुरस्कारों की घोषणा

सर्वोच्च 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' चार खिलाडिय़ों को मिलेगा

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2016 के लिए देश के खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार रिकॉर्ड चार खिलाडिय़ों को सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2010 में तीन खिलाडिय़ों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसके अलावा 15 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार और 6 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य सम्मान से नवाजने की घोषणा की गई है। ये खिलाड़ी/कोच/संगठन 29 अगस्त, 2016 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करेंगे। पदक और अलंकरण के अलावा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित खिलाडिय़ों को  7.5 लाख रूपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार पाने वालों को लघु प्रतिमा, प्रमाण-पत्र और पांच-पांच लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार पाने वालों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। अंतरविश्वविद्यालय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विश्वश्विद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी, 10 लाख रूपये की पुरस्कार राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।



 

पुरस्कार विजेताओं की सूची

 राजीव गांधी खेल रत्‍न 2016

क्र.सं. पुरस्‍कार पाने वाले खिलाड़ी का नाम खेल
1सुश्री पीवी सिंधुबैडमिंटन
2सुश्री दीपा कर्माकर जिम्‍नास्टिक
3श्री जीतू रायनिशानेबाजी
4सुश्री साक्षी मलिककुश्ती

द्रोणाचार्य पुरस्‍कार 2016

क्र.सं. पुरस्‍कार पाने वाले कोच का नाम खेल
1श्री नागपुरी रमेश एथलेटिक्‍स
2श्री सागर मल ध्‍याल मुक्केबाज़ी
3श्री राज कुमार शर्माक्रिकेट
4श्री बिशेश्‍वर नंदीजिम्‍नास्टिक
5श्री एस प्रदीप कुमारतैराकी (लाइफटाइम)
6श्री महावीर सिंहकुश्ती (लाइफटाइम)

अर्जुन पुरस्‍कार 2016

क्र.सं. पुरस्‍कार पाने वाले खिलाड़ी का नाम खेल
1.श्री रजत चौहानतीरंदाजी
2.सुश्री ललिता बाबरएथलेटिक्‍स
3.श्री सौरव कोठारीबिलियर्ड्स और स्नूकर
4.श्री शिव थापामुक्केबाज़ी
5.श्री अजिंक्य रहाणेक्रिकेट
6.श्री सुब्रत पॉलफ़ुटबॉल
7.सुश्री रानीहॉकी
8.श्री रघुनाथ वी आरहॉकी
9.श्री गुरप्रीत सिंहनिशानेबाजी
10.सुश्री अपूर्वी चंदेलानिशानेबाजी
11.श्री सौम्यजीत घोषटेबल टेनिस
12.सुश्री विनेशकुश्ती
13.श्री अमित कुमारकुश्ती
14.श्री संदीप सिंह मानपैरा एथलेटिक्स
15.श्री वीरेन्दर सिंहकुश्ती (बधिर)

ध्‍यानचंद पुरस्‍कार 2015

क्र.सं. पुरस्‍कार पाने वाले का नाम खेल
1सुश्री सत्ती गीता एथलेटिक्स
2श्री सिल्‍वनस डुंग डुंग हॉकी
3श्री राजेन्द्र प्रहलाद शेल्‍के नौकायन

राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार, 2016

क्र.सं.श्रेणी राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार, 2016 के लिए सिफारिश की गई कंपनी
1उभरती हुई और युवा प्रतिभा की पहचान और उनको बढ़ावा 1.हॉकी सिटिजन ग्रुप, 2.दादर पारसी जोरोस्ट्रियन क्रिकेट क्‍लब, 3.ऊषा स्‍कूल ऑफ एथलेटिक्‍स, 4. स्‍टेयर्स
2कॉर्पोरेट सामाजिक जवाबदेही के जरिए खेल को बढ़ावा इंडिया इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर फाइनेंस कॉर्पोरेट लिमिटेड
3खिलाडि़यों के रोजगार और अन्‍य कल्‍याण उपाय भारतीय रिजर्व बैंक
4खेल विकास सुब्रतो मुखर्जी स्‍पोर्टस एजुकेशन सोसायटी

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2015-16

पंजाबी विश्‍वविद्यालय, पटियाला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें