➧भारतीय नौसेना की मारक क्षमता में भारी इजाफे के लिहाज से बन रही स्कॉर्पियन पनडुब्बी से जुड़ा संवेदनशील डाटा ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द ऑस्ट्रेलियन' में प्रकाशित, रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर ने नौसेना प्रमुख को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने को कहा (इस पनडुब्बी का निर्माण फ्रांस की कंपनी डीएसएनएस कर रही, ये अत्याधुनिक पनडुब्बियां 3.5 अरब डॉलर (लगभग 234 अरब रुपये) के रक्षा करार के तहत बनाई जा रही हैं, यह दुनिया की सबसे मारक पनडुब्बी मानी जाती है)
➧सरोगेसी (नियमन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, सरोगेसी के व्यावसायीकरण पर पर लगेगी रोक (विधेयक की मुख्य बातें- सिर्फ भारतीय ही ले सकेंगे सरोगेसी की सुविधा, कानूनन मान्य दंपती को ही मिलेगा फायदा, शादी के पांच वर्ष बाद ही सरोगेसी की मदद, पहले से एक भी बचा है तो यह सुविधा नहीं, अविवाहित, समलैंगिक, लिव इन, सिंगल पैरेंट्स को सरोगेसी की इजाजत नहीं, कानून का उल्लंघन करने वालों को 10 वर्ष की कैद संभव, दस लाख रुपये तक का जुर्माना भी)
भारत में पहली बार
➧केन्द्रीय कैबिनेट का फैसला, सीमा पार से होने वाली गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवार को मुआवजा मिलेगा, मुआवजा पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को भी मिलेगा हालांकि मौजूदा हालात में उन्हें यह नहीं दिया जा सकता
➧आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने नौ नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी, लगभग 2000 किलोमीटर कुल लंबाई की इन परियोजनाओं पर 24 हजार करोड़ रुपए की अंतिम लागत आने का अनुमान
➧पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जंगीपुर मेगा फूड पार्क का राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुभारंभ किया, परियोजना के शुरू होने से उत्तर 24 परगना समेत मालदा, बर्द्धमान और बीरभूम जिले के गरीब किसानों को लाभ पहुंचेगा
➧सुप्रीम कोर्ट ने 'दही हांडी' उत्सव में पिरामिड की ऊंचाई पर लगी रोक हटाने से इनकार किया, पिरामिड की अधिकतम ऊंचाई 20 फीट और 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों के भाग लेने पर पाबंदी लगाई
➧बच्चों से संबंधित मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए हैदराबाद में दक्षिण भारत की पहली बाल अदालत का उद्घाटन, नामपल्ली आपराधिक अदालत परिसर में बाल अनुकूल अदालत कक्ष का हैदराबाद हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अनुराग शर्मा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया (गोवा और दिल्ली के बाद तेलंगाना तीसरा राज्य है, जहां बाल अदालत खोली गई है)
➧ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने एयर कंडीशनर की रेटिंग के लिए पद्धति बदली, अब इंडियन सीजनल एनर्जी एफीशिएंसी रेशियो (आईएसईईआर) पद्धति के तहत उच्च तापमान में भी एसी की बिजली खपत को ध्यान रखकर रेटिंग की जाएगी
➧कृषि मंत्रालय ने खेती की विरासत को सहेजने वाले 14 किसानों को किया सम्मानित➧चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने आलिया भट्ट को बनाया अपना ब्रांड एबेंसडर➧अमेरिकी डाक विभाग दिवाली पर डाक टिकट जारी करेगा, डाक टिकट पर 'दीये' की तस्वीर होगी
➧मध्य इटली के पर्वतीय इलाके में जोरदार भूकंप, पिछले वर्ष सबसे खूबसूरत शहर का खिताब हासिल करने वाले एमटिस शहर को भारी नुकसान
➧पाकिस्तान : मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने अपने सारे अधिकार समन्वय समिति को सौंपे, पाकिस्तान को कैंसर बताने वाले हुसैन ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद यह कदम उठाया
➧दुनिया का सबसे लंबा विमान 'द एयरलैंडर 10 एयरशिप' अपनी दूसरी परीक्षण उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हुआ, यह दुर्घटना मध्य इंग्लैंड के बेडफोर्डशायर में हुई
➧टोक्यो ओलंपिक 2020 के जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे ओलंपिक ध्वज का भव्य स्वागत

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें