गुरुवार, 1 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 26 अगस्त को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) शुरू किया, यूपीआई के तहत 21 बैंकों के ग्राहक स्मार्ट फोन से कर सकेंगे लेन-देन, अन्य बैंक जल्द जुड़ेंगे
आयुध निर्माणी बोर्ड ने देश की सबसे शक्तिशाली तोप 'धनुष' सेना को सौंपी, सेना ने तीन तोपें अपने बेडे में शामिल कीं
केन्द्र सरकार ने 'द एन्फोर्समेंट ऑफ सिक्योरिटी इंटरेस्ट एंड रिकवरी ऑफ डेट लॉज एंड मिस्लेनियस प्रॉविजंस (संशोधन) एक्ट, 2016' को अधिसूचित किया, ऋण वसूली ट्रिब्यूनल (डीआरटी) को मिला जेल भेजने का अधिकार
ब्राजील की निलंबित राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ पर सीनेट में महाभियोग की कार्यवाही शुरू (देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं डिल्मा रोसेफ)
भारतीय रेलवे ने रियो ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और साक्षी मलिक को लग्जरी 'महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन' में यात्रा करने के लिए मुफ्त ट्रिप देने की पेशकश की
सिंगापुर में पहली बार चालक रहित टैक्सी का परीक्षण शुरू, कंपनी वर्ष 2018 में लॉन्च करेगी



फिलीपींस के पश्चिमी पलावन द्वीप में मछुआरों को दुनिया का सबसे बड़ा मोती मिला, इस मोती का वजन 34 किलो, लंबाई 2.2 फीट और चौड़ाई एक फीट है
व्हाट्सएप ने अपनी ग्लोबल प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया, अब फेसबुक से अपने यूजर्स का मोबाइल नंबर शेयर करेगी कंपनी
रिवोल्यूशनरी ऑर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया (फार्क) और कोलंबिया सरकार के बीच समझौता, क्यूबा की राजधानी हवाना में क्याबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने करवाया समझौता (फार्क और कोलंबिया के बीच लगभग 52 साल चली लड़ाई में 2,20,000 से ज्यादा लोग मारे गए और लाखों लापता हो गए)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें