गुरुवार, 1 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 27 अगस्त को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

बांबे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह में महिलाओं का प्रवेश रोकना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन, फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा हाजी अली दरगाह ट्रस्ट
रियो ओलंपिक में कमजोर प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया विशेष टास्क फोर्स के गठन का ऐलान, टास्क फोर्स तीन ओलंपिक के लिए तैयार करेगा कार्ययोजना
सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री थर्मन षणमुगरत्नम ने नीति आयोग की ओर से आयोजित ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया व्याख्यान श्रृंखला का पहला भाषण दिया, भारत सरकार के मंत्रियों के कई सवालों को जवाब दिए, उनकी जिज्ञासाएं शांत की
गोवा सरकार का आदेश: हर शुक्रवार को खादी के कपड़े पहनेंगे सरकारी अधिकारी
प्रसारण सामग्री शिकायत परिषद (बीसीसीसी) में शर्मिला टैगोर, अरुंधती नाग और इरा भास्कर तीन साल के लिए सदस्य नियुक्त (यह परिषद एक स्व नियामक निकाय है जो टीवी पर प्रसारित सामग्री के खिलाफ शिकायतें सुनती है)
नकद लेनदेन में कमी लाने के मकसद से सरकार कार्ड के जरिये भुगतानों को बढ़ावा देने के उपाय सुझाने के लिए वित्त मंत्रालय ने समिति का गठन किया, पूर्व वित्त सचिव पी.एन. वातल बने समिति के अध्यक्ष, 11 सदस्य होंगे समिति में
प्रकाश शरण माहत नेपाल के नए विदेश मंत्री बने
फ्रांस की शीर्ष अदालत ने स्विमसूट बुर्किनी से प्रतिबंध हटाया 
19वां सार्क सम्मेलन इस्लामाबाद में 9-10 नवंबर, 2016 को आयोजित होगा, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सभी सार्क नेताओं को सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया



चीन ने पांच देशों के नागरिकों पर होटलों में प्रवेश को लेकर लगाई पाबंदी, ये पांच देश हैं-पाकिस्तान, सीरिया, इराक, तुर्की और अफगानिस्तान
फोर्ब्स मैग्जीन की दुनिया के टॉप -20 महंगे फिल्म अभिनेताओं की सूची में भारत के चार अभिनेता (शाहरुख खान 221 करोड़ रुपए के साथ 8वें, अक्षय 211 करोड़ रुपए के साथ 10वें, सलमान 191 करोड़ के साथ 14वें और अमिताभ बच्चन 134 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 18वें स्थान पर) 
मध्य प्रदेश के शिवपुरी के छात्र लोकेंद्र वर्मा ने 6 घंटे में 4 हजार 222 बार हस्ताक्षर कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए समाजशास्त्र के प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र लोकेंद्र

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें