रविवार, 25 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 12 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बदले नियम- अब चयनकर्ताओं को साक्षात्कार से चुना जाएगा (अब तक चयनकर्ताओं को जोनल प्रक्रिया के तहत चुना जाता था, इस प्रक्रिया को समाप्त करने की सिफारिश जस्टिस लोढ़ा समिति ने की थी) 
आईटीटीएफ 2016 इंडिया जूनियर और कैडेट ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारत ने जीते चार स्वर्ण पदक
यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2016 : जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने जीता महिला एकल का खिताब, विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी केर्बर ने पहली बार यह टूर्नामेंट जीता है, उन्होंने फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा को हराया (वे स्टेफी ग्राफ (1996 में) के बाद अमेरिकी ओपन जीतने वाली पहली जर्मन महिला खिलाड़ी भी बनी हैं)
अफगानिस्तान ने मध्य एशियाई देशों में जाने वाले पाकिस्तान के वाहनों पर रोक लगाई (अफगानिस्तान ने यह कदम पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान से कई वस्तुओं विशेषकर फलों (मेवे) को वाघा सीमा से भारत ले जाने पर रोक लगाने के बाद उठाया) 
द अमेरिका तमिल संगम ने वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी को अमेरिका में तमिल रत्न पुरस्कार से नवाजा
भारत एवं अमेरिका के बीच 'संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास-2016' के लिए अमेरिकी दल रानीखेत (उत्तराखंड) पहुंचा, 12वां संयुक्त सैन्याभ्यास 14 से 27 सिंतबर तक चलेगा, इस बार इसकी थीम 'काउंटर इमरजेंसी एवं काउंटर आतंकवाद' होगी
गरीबी उन्मूलन की रूपरेखा तय करने के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पानगडिय़ा की अध्यक्षता वाले टास्क फोर्स (कार्यबल) ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) रिपोर्ट सौंपी, टास्क फोर्स ने बीपीएल की पहचान के लिए नई समिति के गठन की सिफारिश की है



अमेरिकी टेलीविजन निर्देशक और एडिटर कबीर अख्तर को उनके कॉमेडी टीवी कार्यक्रम 'क्रेजी एक्स-गर्लफ्रेंड' के लिए एमी पुरस्कार मिला, कबीर ने 'क्रिएटिव आर्ट्स एमीज' में ट्रॉफी भी जीती (कबीर भारतीय फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के भतीजे हैं)

राजस्थान

ओलंपियन तीरंदाज लिंबाराम और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज जयंती लाल हल्दीघाटी रन टू ब्रीथ के सद्भावना दूत बने (हल्दीघाटी वेदान रन टू ब्रीथ नौ अक्टूबर को हल्दीघाटी में होगी, इसका रोयोन सामाजिक संस्थान, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, वेदान इंडिया और सिलेब्रेशन मॉल संयुक्त रूप से कर रहे हैं) 
राज्य में सड़क सुरक्षा के लिए अलग से समर्पित कोष के गठन को राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान की, इसका गठन राज्य में यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं से कम्पाउंडिंग एवं जुर्माने के रूप में संग्रहित कुल राशि की 25 प्रतिशत राशि से होगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें