रविवार, 2 अक्टूबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 13 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी को भारतीय बैंकिंग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया
केंद्रीय कैबिनेट ने जीएसटी काउंसिल को मंजूरी दी
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के गठन की अधिसूचना जारी की, जीएसटी परिषद का गठन संविधान के अनुच्छेद 278-ए के तहत किया जाएगा और इसका सचिवालय नई दिल्ली में होगा

रियो पैरालंपिक-2016

  • भारत की दीपा मलिक ने महिलाओं की शॉट पुट स्पर्धा में रजत पदक जीता, दीपा पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं, उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर शॉटपुट एफ-53 में यह उपलब्धि हासिल की
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जे.पी. राजखोवा को उनके पद से हटाया, मेघालय के राज्यपाल वी. षणमुगनाथन को अरुणाचल प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे
यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2016 - स्विटजरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका ने जीता पुरुष एकल का खिताब, फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराया
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में नवाचार के लिए 22660 करोड़ रुपए मंजूर किए, उच्च शिक्षा एजेंसी की स्थापना को मंजूरी



ऑक्सफोर्ड अंग्रेजी शब्द कोष में 'योगलेट्स' को मिली जगह (डिक्शनरी में यह अपडेट ब्रिटिश उपन्यासकार रोआल्ड डाल की जन्मशती के उपलक्ष्य में किया गया, इस मौके पर 1200 नए शब्द शामिल किए गए) 
कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु में हिंसा भड़की
केंद्र सरकार ने वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करने के लिए 22 सदस्यीय समिति बनाई, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव करेंगे समिति की अध्यक्षता (7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद सामने आई हैं विसंगतियां)
नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत भारत यात्रा पर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की मुलाकात
पाकिस्तान में भी होगी गुरुग्रंथ साहिब की छपाई (पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों की देखभाल करने वाले शीर्ष निकाय इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अध्यक्ष सिद्दिकुल फारुक ने दी जानकारी) 
चीन सरकार ने मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए जारी किया श्वेत पत्र, 'चीन में मानवाधिकारों की न्यायिक रक्षा में नई प्रगति' शीर्षक से जारी श्वेत पत्र में मानवाधिकार के कानूनी गारंटी और सुधार के मकसद से कई उपाय पेश किए
विश्व की तीसरी ड्रॉप-इन पिच तिरुवंनतपुरम के कारियावाटोम ग्रीनफील्ड स्टेडियम में लाई जाएगी (ड्रॉप-इन क्रिकेट पिच वह होती हैं जिन्हें कहीं और बनाया जाता है और मैच से पहले एक निश्चित जगह पर लाया जाता है। इस सुविधा से मैदान में दूसरे अन्य खेल भी आयोजित किए जा सकते हैं, इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) और न्यूजीलैंड के ईडन पार्क मैदान पर इसका इस्तेमाल किया जा चुका है। ) 
दुनिया की पहली सोलर नाव ऐतिहासिक विश्व परिक्रमा करेगी, इसका नाम है- 'सोलर इंपल्स ऑफ द सीज', फिलहाल यह फ्रांस के पश्चिमी तट सेंट-मालो के शिपयार्ड में है



आस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने इंडियन रिसर्च फाउंडेशन के साथ खारे पानी में उगने योग्य (सॉल्ट टॉलरेन्ट) धान की किस्म विकसित करने का समझौता किया, चेन्नई के एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन और यूनीवर्सिटी ऑफ तस्मानिया ने पिछले हफ्ते 20 लाख अमेरिकी डॉलर की इस परियोजना पर हस्ताक्षर किए ('ऑस्टेलिया-भारत रणनीतिक शोध कोष' ने इस परियोजना का समर्थन किया है)

राजस्थान

  • फलदार पौधों की नई किस्म होगी तैयार छह जिलों में, धौलपुर जिले में बसेड़ी इलाके के गांव खैमई में उत्कृष्टता केंद्र बनाया 
  • राज्य सरकार ने किया पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनों के लिए नई कंपनी एनॉलाजिस से अनुबंध (हाल ही सरकार ने पुरानी कंपनी प्रेसाइज को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था)
  • अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने रुचिर मोदी (आरसीए अध्यक्ष ललित मोदी के बेटे हैं रुचिर)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें