मंगलवार, 6 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 31 अगस्त को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

भारत और अमेरिका के बीच सैन्य साजो सामान के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर, समझौते के तहत दोनों देश रक्षा क्षेत्र में एक दूसरे के सैन्य अड्डों का इस्तेमाल सैन्य साजो-सामान तथा अन्य सेवाओं को साझा करने के लिए कर सकेंगे
राजस्थान के चूरू की किरण जाड़ीवाल का नाम स्वयंपाठी रहकर स्कूल और कॉलेज की शिक्षा उत्तीर्ण करने पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया
इंग्लैंड ने एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे वन डे में इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 444 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, एलेक्स हेल्स ने 171 रन की रिकॉर्ड पारी खेली, यह इंग्लैंड की ओर से सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत वन डे स्कोर है, पाकिस्तान 169 रन से मैच हार गया
केन्द्र सरकार ने न्यूनतम मजदूरी 246 से बढ़ाकर 350 रुपए की, सरकारी कर्मचारियों को पिछले दो वर्षों वर्ष 2014-15 और 2015-16 के बकाया बोनस का पुनरीक्षित दर से इस वर्ष भुगतान करने का भी निर्णय
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी की भारत यात्रा, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की मुलाकात, आतंकवाद पर पाकिस्तान को कार्रवाई करने के लिए कहा
बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट  ने 1971 के युद्ध अपराध के दोषी मीर कासिम अली की फांसी की सजा बरकरार रखी (अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-2 ने दो नवंबर, 2014 को तत्कालीन जमात नेता को फांसी की सजा सुनाई थी) 
रूस के सेति (सर्च फॉर एक्स्ट्राटेरेस्टियल इंटेलिजेंस) इंस्टीट्यूट के अंतरिक्ष विज्ञानियों का दावा- उनके पास 98 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से संदेश आया है, रूस के जिस टेलीस्कोप ने यह सिग्नल पकड़ा है, उसका नाम रैटन 600 है, रैटन, मतलब रेडियो एस्ट्रोनॉमिकल टेलीस्कोप ऑफ द एकेडमी ऑफ साइंसेस
यूरोपीय संघ के प्रतिस्पर्धा नियामक ने दिया आदेश, दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल को आयरलैंड में 13 अरब यूरो (करीब 972 अरब रुपये) बतौर टैक्स चुकाने होंगे
100 वर्षीय भारतीय महिला मनकौर ने अमेरिकन मास्टर्स गेम में 100 दौड़ का स्वर्ण पदक जीता, 100 वर्षीय कौर वरिष्ठ एथलीटों के अपने आयु वर्ग में एकमात्र महिला धावक थीं, डेढ़ मिनट में पूरी की 100 मीटर की दूरी

बिहार

राज्य मंत्रिमंडल ने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दी, राज्य में पांच साल तक टैक्स हॉली-डे यानी राज्य में निवेश पर सभी प्रकार के करों में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी

झारखंड

राज्य सरकार गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे 60 से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को उनके जीवनकाल में दो बार तीर्थयात्र कराएगी, इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए शीघ्र ही रेलवे तथा जेटीडीसी के बीच करार होगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें