➧ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) जल्द ही पाकिस्तान के बलूचिस्तान और दूसरे इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बलूच भाषा में कार्यक्रम शुरू करेगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी मंजूरी
➧केन्द्र सरकार ने शत्रु संपत्ति अधिनियम संशोधन विधेयक में संशोधन करने वाले अध्यादेश को जारी किए जाने को स्वीकृति प्रदान, सरकार ने चौथी बार जारी किया है अध्यादेश (इसे देश में उन लोगों की संपत्तियों पर उत्तराधिकार या हस्तांतरण की दावेदारी के निषेध के लिए बनाया गया है, जो विभिन्न लड़ाइयों में भारत को छोड़ कर पाकिस्तान या चीन चले गए हैं)
➧केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय अंतर्देशीय जल परिवहन निगम लिमिटेड (सीआईडब्ल्यूटीसी) को बंद करने को मंजूरी प्रदान की (केंद्र सरकार ने इस कंपनी का गठन 22 फरवरी 1967 को किया था)
➧शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अमर चित्रकथा के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए, अमर चित्रकथा बच्चों में साफ-सफाई की भावना जगाने और उन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए अपना एक विशेष संस्करण निकालेगी
➧सुप्रीम कोर्ट ने सिंगूर (पश्चिम बंगाल) में जमीन अधिग्रहण के फैसले को गलत ठहराया, पश्चिम बंगाल सरकार को 12 हफ्तों में किसानों की जमीन को वापस लौटाने का आदेश दिया (सिंगूर में टाटा मोटर्स ने नैनो प्रोजेक्ट के लिए जमीन ली थी, लेकिन प्रोजेक्ट नहीं लगाया था)
➧गोवा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संशोधन विधेयक, 2016 को पारित करने वाला 15वां राज्य बना (50 फीसदी राज्यों से इस विधेयक को मंजूरी की आवश्यकता पूरी होने के कारण अब इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जा सकेगा, इसके बाद यह बिल जीएसटी काउंसिल के पास जाएगा।)
➧पाकिस्तान की नेशनल एयरलाइंस पीआईए के लिए पायलट के तौर पर काम करने वाली दो बहनों ने एक साथ बोइंग-777 विमान उड़ाकर इतिहास रचा
➧सिंगापुर मॉडल की तर्ज पर अब भारत भी एक निश्चित सीमा तक निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों को 20 साल का निवासी का दर्जा देगा (योजना का लाभ लेने के लिए विदेशी निवेशक को 18 महीने में कम से कम दस करोड़ रुपए का निवेश या 36 महीनों में 25 करोड़ रुपए का निवेश करना होगा। इसके अलावा विदेशी निवेश से प्रत्येक वित्त वर्ष में 20 निवासी भारतीयों को रोजगार मिलना चाहिए।)
➧ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ को उनके पद से हटा दिया गया है, सीनेट में महाभियोग प्रस्ताव 20 के मुकाबले 61 मतों से पारित, कार्यकारी राष्ट्रपति बने मिशेल टेमर (डिल्मा रोसेफ ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति थीं, उन पर संघीय बजट के अपने प्रबंधन में वित्तीय कानूनों को तोडऩे का आरोप है)
➧50 साल में पहली बार अमेरिका से क्यूबा के लिए ऐतिहासिक पहली नियमित वाणिज्यिक उड़ान शुरू, वाणिज्यिक जेट ब्ल्यू उड़ान 387 दक्षिण पश्चिम फ्लोरिडा से 150 यात्रियों के साथ रवाना हुई
➧चीन शिपबिल्डिंग ट्रेडिंग कंपनी पाकिस्तान को 8 अत्याधुनिक पनडुब्बियां बेचेगा, इनकी आपूर्ति 2028 तक होने की संभावना है और सौदा पांच अरब डॉलर का होगा
➧राज्य सरकार ने रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को सम्मानित किया, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार की ओर से सिंधू को 2 करोड़ रुपये और साक्षी को एक करोड़ रुपये का चेक दिया
➧केन्द्र सरकार ने शत्रु संपत्ति अधिनियम संशोधन विधेयक में संशोधन करने वाले अध्यादेश को जारी किए जाने को स्वीकृति प्रदान, सरकार ने चौथी बार जारी किया है अध्यादेश (इसे देश में उन लोगों की संपत्तियों पर उत्तराधिकार या हस्तांतरण की दावेदारी के निषेध के लिए बनाया गया है, जो विभिन्न लड़ाइयों में भारत को छोड़ कर पाकिस्तान या चीन चले गए हैं)
➧केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय अंतर्देशीय जल परिवहन निगम लिमिटेड (सीआईडब्ल्यूटीसी) को बंद करने को मंजूरी प्रदान की (केंद्र सरकार ने इस कंपनी का गठन 22 फरवरी 1967 को किया था)
➧शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अमर चित्रकथा के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए, अमर चित्रकथा बच्चों में साफ-सफाई की भावना जगाने और उन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए अपना एक विशेष संस्करण निकालेगी
➧सुप्रीम कोर्ट ने सिंगूर (पश्चिम बंगाल) में जमीन अधिग्रहण के फैसले को गलत ठहराया, पश्चिम बंगाल सरकार को 12 हफ्तों में किसानों की जमीन को वापस लौटाने का आदेश दिया (सिंगूर में टाटा मोटर्स ने नैनो प्रोजेक्ट के लिए जमीन ली थी, लेकिन प्रोजेक्ट नहीं लगाया था)
➧गोवा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संशोधन विधेयक, 2016 को पारित करने वाला 15वां राज्य बना (50 फीसदी राज्यों से इस विधेयक को मंजूरी की आवश्यकता पूरी होने के कारण अब इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जा सकेगा, इसके बाद यह बिल जीएसटी काउंसिल के पास जाएगा।)
➧पाकिस्तान की नेशनल एयरलाइंस पीआईए के लिए पायलट के तौर पर काम करने वाली दो बहनों ने एक साथ बोइंग-777 विमान उड़ाकर इतिहास रचा
➧सिंगापुर मॉडल की तर्ज पर अब भारत भी एक निश्चित सीमा तक निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों को 20 साल का निवासी का दर्जा देगा (योजना का लाभ लेने के लिए विदेशी निवेशक को 18 महीने में कम से कम दस करोड़ रुपए का निवेश या 36 महीनों में 25 करोड़ रुपए का निवेश करना होगा। इसके अलावा विदेशी निवेश से प्रत्येक वित्त वर्ष में 20 निवासी भारतीयों को रोजगार मिलना चाहिए।)
➧ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ को उनके पद से हटा दिया गया है, सीनेट में महाभियोग प्रस्ताव 20 के मुकाबले 61 मतों से पारित, कार्यकारी राष्ट्रपति बने मिशेल टेमर (डिल्मा रोसेफ ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति थीं, उन पर संघीय बजट के अपने प्रबंधन में वित्तीय कानूनों को तोडऩे का आरोप है)
➧50 साल में पहली बार अमेरिका से क्यूबा के लिए ऐतिहासिक पहली नियमित वाणिज्यिक उड़ान शुरू, वाणिज्यिक जेट ब्ल्यू उड़ान 387 दक्षिण पश्चिम फ्लोरिडा से 150 यात्रियों के साथ रवाना हुई
➧चीन शिपबिल्डिंग ट्रेडिंग कंपनी पाकिस्तान को 8 अत्याधुनिक पनडुब्बियां बेचेगा, इनकी आपूर्ति 2028 तक होने की संभावना है और सौदा पांच अरब डॉलर का होगा
तेलंगाना
➧जेल विभाग ने जारी की 'फील द जेल' योजना, आमजन 220 साल पुरानी संगारेड्डी जेल में शुल्क देकर ले सकेंगे जेल का अनुभव, एक दिन का शुल्क होगा 500 रुपए (यह जेल 1796 में निजाम शासन के दौरान बनी थी, नई जेल बनने के बाद इसे 2012 में बंद कर दिया गया था।)उत्तर प्रदेश
➧राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी खर्चे पर संचालित समाजवादी श्रवण यात्रा के तहत अजमेर-पुष्कर (राजस्थान) की यात्रा को अपनी मंजूरी दी, आई.आर.सी.टी.सी. के जरिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगीदिल्ली
➧महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार की एक अश्लील सीडी सामने आने के बाद उनको पद से हटाया गया➧राज्य सरकार ने रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को सम्मानित किया, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार की ओर से सिंधू को 2 करोड़ रुपये और साक्षी को एक करोड़ रुपये का चेक दिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें