शुक्रवार, 9 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 2 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 42वीं एजीएम में मुकेश अंबानी ने देश में सबसे सस्ते डाटा प्लान की घोषणा की, रिलायंस जियो 4जी दुनिया का अब तक का सबसे सस्ता डाटा प्लान का दावा
नेपाल ने भारत में दीपकुमार उपाध्याय और चीन में लीला मणि पौडाल को बनाया राजदूत 
पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने भारतीय टीवी चैनलों के डीटीएच सर्विस प्रसारण पर रोक लगाई 
मध्य अफ्रीकी देश गैवन में राष्ट्रपति पद के चुनाव परिणाम को लेकर हिंसा भड़की, वर्तमान राष्ट्रपति अली वोंगो को थोड़े मतों से निर्वाचित घोषित किया गया था, विपक्ष ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और चुनाव परिणाम स्वीकार करने से इनकार किया



उच्चतम न्यायालय की जस्टिस आर एम लोढा समिति ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सामने सर्वाेच्च परिषद के गठन और आम सालाना बैठक (एजीएम) आयोजित करने के लिए 15 दिसंबर की समयसीमा तय की
पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) ने कार्यवाहक अध्यक्ष तारा सिंह को तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया
मध्य प्रदेश के खजुराहो में ब्रिक्स देशों का पर्यटन पर दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन
रेल मंत्रालय ने केरल सरकार के साथ संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए, इसके जरिए रेलवे राज्य में रेल संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर आवश्यक कदम उठाएगा

राजस्थान

राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और थल सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने अमर जवान ज्योति पर वॉक-थ्रू वार म्यूजियम का लोकार्पण किया
राजमहल पैलेस के एक हिस्से पर जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कब्जा किए जाने और मुख्य द्वार सील किए जाने के विरोध में पूर्व राजमाता पद्मिनी देवी के आह्वान पर निकली रैली में बड़ी संख्या में उमड़े लोग

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें