रविवार, 11 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 3 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

कर्नाटक के युवा एवं खेल विभाग ने शिवामोगा में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का नाम ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु के नाम पर रखा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज जहीर खान को प्रतिष्ठित मेर्लबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने आजीवन मानद सदस्यता प्रदान की
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट बल्लेबाज ए बी डीविलियर्स की आत्मकथा 'एबी द ऑटोबायोग्राफी' अगले सप्ताह रिलीज होगी, बुक में 'इन्सपायर्ड बाए इंडिया' चैप्टर भी
ब्रिटिश वेबसाइट बोस फाइल्स डॉट इंफो का खुलासा- विमान हादसे में हुई थी नेताजी की मौत (जापान सरकार की 'इन्वेस्टिगेशन ऑन द कॉज ऑफ डेथ एंड अदर मैटर्स ऑफ द लेट सुभाषचंद्र बोस' रिपोर्ट के हवाले से वेबसाइट ने नेताजी की मृत्यु संबंधी सच्चाई सामने लाने का दावा किया है।)
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी का भारत दौरा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की भेंट
प्रसिद्ध साहित्यकार नलिनीधर भट्टाचार्य का निधन (असम साहित्य सभा की ओर से 'साथियाचार्य' उपाधि से सम्मानित भट्टाचार्य को साहित्य अकादमी और असम घाटी साहित्य पुरस्कार भी प्रदान किए जा चुके हैं)
चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता दी, तृणमूल कांग्रेस देश की सातवीं राष्ट्रीय पार्टी बनी है (यह मान्यता चुनाव चिन्ह आदेश 1968 के तहत तीन शर्तों में से एक शर्त पूरी करने यानी चार राज्यों ((पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश तथा मणिपुर) में राज्य स्तरीय दर्जा हासिल होने के आधार पर दी गई है)
विश्व नारियल दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह भुवनेश्वर में मनाया गया, 8 वर्गों में 14 व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान
रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने 'अल्ट्रा हाई स्पीड रोलिंग स्टॉक के लिए प्रौद्योगिकी' पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया सका (आयोजन भारतीय रेलवे के सक्रिय सहयोग से इंस्टीट्यूट ऑफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर्स (आईआरएसई) और इंडियन रेलवेज सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स एसोसिएशन (आईआरएसएमईए) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया) 
कजाखिस्तान में 180 भारतीय मेडिकल छात्रों को हॉस्टल से निकाला (कजाखिस्तान के अलमाटी में स्थित कजाख नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली सहित कई राज्यों के करीब पांच सौ छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।)



सिंगापुर में आयोजित हिंद महासागर सम्मेलन में बोले विदेश सचिव एस. जयशंकर- भारत हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आइओआरए) बनाने के लिए संकल्पबद्ध
 व्हाइट हाउस में होने वाले अमेरिका के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय छात्र कवि सम्मेलन के लिए चयनित पांच छात्रों में दो भारतीय मूल के किशोर भी, माया ईश्वनर और गोपाल रमन करेंगे कविता पाठ
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) डिजिटलीकरण प्रोजेक्ट अद्वैत का प्रथम चरण शुरू किया (इसके तहत संस्थान को पेपरलेस किया जाएगा और सभी जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी, रुड़की ऐसा करने वाला पहला आईआईटी संस्थान है)

राजस्थान

  • विधानसभा में राजस्थान विनियोग  विधेयक, 2016 संख्या 3, 4 व 5 को  ध्वनिमत से पारित
  • राजस्थान हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया
  • राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के तहत चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कॉर्निया अंधत्वमुक्त भारत अभियान के पोस्टर का विमोचन किया
  • राजस्थान विधानसभा ने वस्तु एवं सेवाकर विधेयक (जीएसटी) संकल्प को महज 68 मिनट में सर्वसम्मति से पारित किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें