प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साम्यवादी देश वियतनाम का दौरा
- वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक और कम्यूनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रांग से मिले प्रधानमंत्री मोदी
- वियतनाम ने विवादास्पद दक्षिण चीन सागर (एससीएस) पर भारत की स्थिति का जोरदार समर्थन किया
- दोनों देशों ने रक्षा, आइटी, स्पेस, साइबर सुरक्षा और जहाजरानी क्षेत्र में सूचनाओं के आदान-प्रदान समेत 12 समझौतों पर दस्तखत भी किए हैं जिसमें समुद्र में निगरानी करने वाली नौकाओं का निर्माण भी शामिल है
- रक्षा क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम को 50 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया
- प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक बौद्ध पेगोडा की यात्रा की और बौद्ध भिक्षुओं को भारत आने का न्योता दिया
➧उत्तर रेलवे ने लद्दाख स्वायत्तशासी पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) से लेह में कैंप कार्यालय स्थापित करने के लिए जमीन मांगी, 498 किलोमीटर लंबी बिलासपुर-मनाली-लेह नई रेल लाइन के सर्वेक्षण में तेजी लाने की योजना
➧भारतीय रेलवे विकास फंड (आरआईडीएफ) का प्रस्ताव बना रहा रेल मंत्रालय, पांच अरब डॉलर (करीब 33,500 अरब रुपये) का यह फंड इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए धन उपलब्ध कराएगा, प्रस्ताव कैबिनेट के पास भेजा जाएगा
➧अमेरिकी पत्रिका 'द लांग वार जर्नल' का खुलासा- पाकिस्तान ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी के अपहृत बेटे के बदले में अल-कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी की दो बेटियों और एक अन्य महिला को रिहा किया
➧अंतराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी राजकुमार ने अर्जुन पुरस्कार के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, पंजाब के पटियाला जिले के राजकुमार ने पुरस्कार की चयन कमेटी पर क्षेत्रवाद का आरोप लगाया है (पिछले साल बॉक्सर मनोज ने भी अर्जुन पुरस्कार के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मनोज को पुरस्कार से सम्मानित किया गया था)
➧नासा के जूनो यान ने बृहस्पति पर सूर्योदय की पहली तस्वीर भेजी (जूनो 27 अगस्त को बृहस्पति के सबसे करीब 42 सौ किलोमीटर की ऊंचाई से गुजरा था, ये तस्वीरें पहले फ्लाईबाई के दौरान ली गई थीं)
उत्तराखंड
➧गुलदार (तेंदुए) और मानव के बीच बढ़ते संघर्ष को थामने के लिए राज्य में महाराष्ट्र फार्मूला लागू होगा, पायलट प्रोजेक्ट के तहत छह गांवों में इसे लागू किया जाएगा, छह वन कर्मी और छह ग्रामीण लेंगे महाराष्ट्र में प्रशिक्षण लेंगे (महाराष्ट्र में संजय गांधी नेशनल पार्क से लगे मुंबई शहर और पुणो की जुनार तहसील में गुलदारों ने नाक में दम करके रख दिया था, राज्य सरकार और वन विभाग ने 'गुलदार के साथ कैसे जिएं' कांसेप्ट पर काम किया)➧भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ट्रांस हिमालयन क्षेत्र में जून में कराए गए सर्वे के दौरान एकत्रित हिम तेंदुओं के पदचिह्न, मल आदि के नमूनों की जांच में जुटा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें