सोमवार, 12 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 5 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

चीन के हांगझोउ में जी-20 शिखर सम्मेलन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत वैश्विक भागीदारी तथा सामूहिक निर्णय की जरूरत पर बल दिया
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से एनएसजी की सदस्यता और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की
  • पीएम मोदी को भारतीय जीवन एवं दर्शन से जुड़े प्रोफेसर वांग झीचेंग ने प्राचीन भारतीय ग्रंथों के 10 चीनी अनुवाद का एक सेट भेंट किया।
भारत में गरीबों के लिए काम करके पहचान बनाने वाली रोमन कैथोलिक नन मदर टेरेसा को वेटिकन पोप फ्रांसिस ने संत की उपाधि दी, मदर टेरेसा के निधन के 19 साल बाद यह उपाधि दी गई है, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कार्यक्रम में भाग लिया
ब्रिटेन में भारतीय मूल के सांसद कीथ वाज ने 'गे सेक्स स्कैंडल' के आरोपों में घिरने के बाद संसद की वाइस कमेटी से इस्तीफा दिया 
कैंसर पीडि़तों की मदद के लिए क्रिकेटर युवराज सिंह ने बनाया 'यूवीकैन' एनजीओ, क्रिकेट और बॉलीवुड के जाने-माने सितारों ने 'यूवीकैन फैशन' में लिया हिस्सा



अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने ग्रैंड स्लेम का अपना 307वां मुकाबला जीतकर इतिहास रचा, ओपन युग में ऐसा कारनामा करने वाली वे पहली महिला खिलाड़ी हैं, सेरेना ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के एक मैच को जीतकर यह उपलब्धि हासिल की (34 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने मार्टिना नवरातिलोवा के रिकॉर्ड को पछाड़ा और रोजर फेडरर की सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लेम जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली) 
वाराणसी (बनारस/काशी) ने बनाया सबसे बड़े तिरंगे का विश्व रिकॉर्ड, प्राचीन जीटी रोड पर मड़ौली से टडिय़ा तक सड़क किनारे आठ किलोमीटर लंबा तिरंगा सजाया, प्राइड ऑफ नेशंस की तिरंगा तुझे प्रणाम अभियान के तहत महज तीन घंटे आठ मिनट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) की नैनीताल के देवस्थल में स्थापित एशिया की सबसे बड़ी ऑप्टिकल दूरबीन ने पहले चरण में आकाशगंगा, ग्लोब्यूलर कलस्टर (आकाशगंगा बनने के समय की बची हुई धूल) और नेब्यूला (तारे से टूटा विशालकाय भाग) को कैमरे में कैद किया
लद्दाख में स्थापित होगा दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप, भारत करेगा 1299 करोड़ रुपये का निवेश, टेलीस्कोप के हार्डवेयर का बड़ा हिस्सा भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया जाएगा (पहले इसे अमेरिका के हवाई में लगाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे रद कर दिया गया। अब इसे लदाख में स्थापित करने की तैयारियां जोरों पर हैं)
राजस्थान के उदयपुर स्थित फतह प्रकाश पैलेस में इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) के पांचवें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन
मर्सिडीज के जर्मन ड्राइवर निको रोसबर्ग ने जीती इटालियन ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस, फोर्स इंडिया टीम पांच अंकों के साथ शीर्ष दस में रही
भारतीय रेसर शाहन अली मोहसिन 'एशियन कार्टिग चैंपियनशिप' जीतने वाले पहले भारतीय बने
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन गवर्नर पद से विदा हुए, 24वें गवर्नर के रूप में उर्जित पटेल संभालेंगे पद

राजस्थान

जयपुर के पूर्व राजपरिवार की संपत्ति पर 12 दिन से लगा ताला खोल दिया गया, जयपुर बंद का आह्वान वापस लिया

बिहार

इंटर और मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा देने के लिए आधार नंबर को अनिवार्य किया, बिहार बोर्ड परीक्षाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू करने वाला पहला राज्य हो गया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें