शुक्रवार, 16 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 6 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

सीबीएसई के निर्देश- हर स्कूल में कम से कम एक पारंपरिक खेल अनिवार्य होगा, विद्यार्थी क्रिकेट के साथ खेल सकेंगे गिल्ली डंडा, सितोलिया आदि खेल
ओलंपिक में भारत के एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने संन्यास की घोषणा की (बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में स्वर्ण पदक जीता था, उन्हें वर्ष 2001 में राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया) 
हांगकांग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से मिले, ब्रिटेन के वीजा संबंधी कड़े नियमों पर जताई चिंता
दक्षिण चीन सागर विवाद पर अमेरिका ने पहली बार चीन को चेतावनी दी, राष्ट्रपति बराक ओबामा बोले- आक्रामकता नहीं छोड़ी तो परिणाम भुगतेगा चीन
भारत और बांग्लादेश के बीच मालवाहनों की निर्बाध आवाजाही शुरू करने के लिए एक ट्रक परीक्षण यात्रा के तौर पर ढाका से चलकर दिल्ली पहुंचा, पूर्वी दिल्ली के पटपडग़ंज में अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क डिपो पहुंचा बांग्लादेश की नजरूल परिवहन एजेंसी और एक्सपो फ्रेट प्राइवेट का ट्रक (बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल (बीबीआईएन) मोटर वाहन अनुबंध के तहत ढाका से 27 अगस्त को परीक्षण यात्रा के तौर पर रवाना किया गया था, समझौते पर गत वर्ष 15 जून को थिम्पू में हस्ताक्षर किए गए थे)
कश्मीर घाटी में शांति बहाली के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में कश्मीर गया सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल दिल्ली लौटा, बेनताजी रहा दौरा



राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी देश के 346 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया
भारतीय टीम ने ताईवान के ताओयुआन में आयोजित 9वीं एशियाई वुशू चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते
आईसीसी की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में पाकिस्तान 9वें स्थान पर पहुंचा, क्रिकेट विश्वकप 2019 में खेलना पड़ सकता है क्वालिफाइंग मुकाबला, रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले, भारत तीसरे स्थान पर
प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी ने तीसरे योनैक्स ब्राजील ग्रां प्री बैंडमिंटन टूर्नामेंट में मिश्रित युगल का खिताब जीता 
आयुध निर्माणी बोर्ड ने 'पिनाक' मल्टीबैरल रॉकेट लांचर का उत्पादन रोकने का आदेश दिया 
जलवायु संधि को मंजूरी देने के लिए भारत को मिला और समय (जी-20 सम्मेलन से ठीक पहले चीन, अमेरिका ने पेरिस संधि को मंजूरी दे दी थी)
क्लीनिकल एंथ्रोपोमेटिक एंड बायोकेमिकल (सीएबी) सर्वेक्षण की रिपोर्ट-2014 के अनुसार बच्चों का उचित शारीरिक विकास न होने के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर, बिहार में स्कूली बचों से लेकर किशोरों तक (पांच से 18 साल उम्र) में कुपोषण उचतम स्तर पर (महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय द्वारा 2014 के लिए बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश रायों में यह सर्वेक्षण कराया गया)
केन्द्र सरकार ने कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए राष्ट्रीय अभियान शुरू किया, पहली बार घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की जाएगी और उनका इलाज किया जाएगा, अभियान 18 सिंतबर तक चलेगा
हांगकांग लेजिस्लेटिव कांउसिल के चुनावों में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत, शुरुआती नतीजों से चीन को झटका लगने के संकेत
रेलवे ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक और महिला कुश्ती टीम के मुख्य कोच कुलदीप सिंह को सम्मानित किया (साक्षी व कुलदीप दिल्ली मंडल में ही कार्यरत हैं)
नासा ने सोलर टेरेस्टियल रिलेशंस ऑब्जर्बेटरी के उपयोग से पहली बार सूर्य के किनारों का चित्र खींचा, वैज्ञानिक कर पाएंगे सौर वायु बनने की प्रक्रिया की व्याख्या
सूरत के व्यक्ति का कोई ब्लड ग्रुप नहीं, दुनिया का पहला मामला, इंटरनेशनल ब्लड ग्रुप रेफरेंस लैब ने दिया आईएनआरए नाम

हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने विविध साहसिक गतिविधियां नियम 2004 को स्वीकृति प्रदान की, (इसमें हवाई खेलों एवं रिवर राफ्टिंग नियम के साथ रिवर क्रासिंग, जोरबिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, स्कीइंग, ट्रैकिंग, रॉक क्लाइबिंग, बंजी जंपिग, रोलिंग बॉल, वाटर बॉल, जिपलाइन सहित कुछ अन्य साहसिक खेलों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है)

उत्तर प्रदेश

गरीब लोगों को स्मार्ट फोन देगी राज्य सरकार, 18 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय 2 लाख से कम हो वह पात्र होगा, लेकिन फोन की डिलीवरी वर्ष 2017 की दूसरी छमाही में मिलेगी

राजस्थान

राज्य सरकार और जेम्स एजुकेशन ग्रुप के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर, जेम्स एजुकेशन ग्रुप प्रदेश के 50 आदर्श एवं उत्कर्ष विद्यालयों को गोद लेकर इनमें कौशल विकास और आधारभूत संरचना का विकास करेगा
शिक्षक दिवस पर 41 शिक्षकों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में एजुकेशन फेस्टिवल मनाने की घोषणा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें