शुक्रवार, 16 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 7 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मासिक वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए की, 50 लाख अतिरिक्त सदस्य ईएसआईसी दायरे में आएंगे
ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन का नया रिकॉर्ड बनाया, कंगारू टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 263 रन बनाए, श्रीलंका यह मैच 85 रन से हार गया (इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था जिसने केन्या के खिलाफ वर्ष 2007 में 6 विकेट पर 260 रन बनाए थे, भारत का टी-20 में सर्वाधिक स्कोर 4 विकेट पर 244 रन है, जो इसी वर्ष वेस्टइंडीज के विरुद्ध बनाए)
अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स सर्वाधिक ग्रैंड स्लेम मैच जीतने वाली खिलाड़ी बनीं, उन्होंने 308वां मैच जीतकर स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर का 307 ग्रैंड स्लेम मैच जीतने का रिकॉर्ड तोड़ा, सेरेना ने यह उपलब्धि यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कजाखिस्तान की यारोस्लावा श्वेडोवा को हराकर पाई
ऊर्जित पटेल ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 24वें गवर्नर के तौर पर अपने पूर्ववर्ती रघुराम राजन से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया, सादे समारोह में हस्ताक्षर कर कार्यभार लिया
आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इराक में महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया, आईएस ने आतंकी कमांडरों पर बुर्का पहन महिलाओं के हमले को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया है
किर्गिस्तान के चोल्पोन-एटा में इसिक कुल झील के किनारे द्वितीय विश्व घुमंतू खेलों  का आयोजन, 40 से भी ज्यादा देशों के घुमंतू प्रजातियों के खिलाड़ी खेलेंगे अनूठे खेल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा पर मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज जांच शुरू की (हुड्डा पर किसानों को 1500 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप है) 
भारत के महासर्वेक्षक स्वर्ण सुब्बा राव म्यामांर के महासर्वेक्षक यू थैन हलाइंग के बीच दो दिवसीय बैठक, सीमा को दिया जाएगा स्पष्ट रूप, सीमा का होगा संयुक्त सर्वे
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने अपनी आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया, वे यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं



हरियाणा

राज्य सकार युवाओं का रुझान विज्ञान की ओर आकर्षित करने के लिए अम्बाला में उप-क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र स्थापित करेगी, इसका निर्माण कोलकाता की राष्ट्रीय विज्ञान संग्राहलय परिषद् करेगी

राजस्थान

राजस्थान ब्लूज क्रिकेट क्लब ने प्रदान किए मथुरा दास माथुर अवॉर्ड, सीनियर वर्ग में पुनीत यादव, जूनियर में सलमान और  सब जूनियर में सोहेल को सम्मानित किया गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें