मंगलवार, 20 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 8 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली (टू टियर टेस्ट) का प्रस्ताव वापस लिया, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के साथ मिलकर किया था विरोध
मेघालय के शिलांग स्थित नार्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू) ने महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया, मैरीकॉम के साथ  यूपीएससी की पहली महिला चेयरपर्सन रहीं रोज मिलान बैथ्यू को भी मानद उपाधि से सम्मानित किया गया (लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हैं मैरीकॉम)
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में कश्मीर घाटी के दो दिन के दौरे से लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक में घाटी में स्थिति सामान्य बनाने के लिए भी केंद्र और राज्य सरकार को आवश्यक एवं कारगर कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया



14वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 11वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओस की राजधानी वियनतियाने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
केन्द्र सरकार ने लॉन्च की डिजिलॉकर योजना, इस डिजिलॉकर में लोग अपने जरूरी कागजात की डिजिटल कॉपी रख सकेंगे, डिजिटल लॉकर के लिए आधार कार्ड की होगी जरूरत
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा की आचार समिति का अध्यक्ष पुन: मनोनीत किया गया (आचार समिति उसे भेजी गयी किसी सदस्य के अनैतिक आचरण से संबंधित शिकायत की जांच करती है)
कर्नाटक ने विरोध के बीच उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए तमिलनाडु को कावेरी का पानी देना शुरू किया
डेयरी व पशुधन विकास मंत्रालय का फैसला, अब देश में विदेशी घास उगाई जाएगी, देश में परती पड़ी एक करोड़ हेक्टेयर भूमि में उगाई जाएगी नेपियर नामक विदेशी घास, यह घास बहुत कम बारिश में उगाई जा सकती है और साल में कम से कम पांच-छह बार इसकी कटाई की जा सकती है
भारत-कजाखस्तान की सेनाएं कर रहीं संयुक्त सैन्य अभ्यास 'प्रबल दोस्तकी-16', कजाखस्तान के कारागंडा क्षेत्र में चलाया जा रहा यह अभ्यास 17 सितंबर, 2016 तक चलेगा
रेलवे की फ्लेक्सी फेयर स्कीम के तहत राजधानी, दूरंतो और शताब्दी ट्रेनों का किराया डेढ़ गुना तक बढ़ा (फ्लेक्सी फेयर स्कीम के तहत एसी फस्र्ट व एक्जीक्यूटिव क्लास को छोड़ बाकी सभी श्रेणियों में शुरुआती 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ अगली हर दस प्रतिशत बुकिंग पर किराये में 10 फीसदी बढ़ोतरी होगी) 
दिल्ली में दो दिवसीय 'दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले' का उद्घाटन

राजस्थान

राज्य सरकार के निर्देश- सरकार की ओर से  संचालित विद्यालयों एवं छात्रावासों के नाम में हरिजन के शब्द का प्रयोग नहीं किया जाएगा, इसके स्थान पर अनुसूचित जाति शब्द का प्रयोग किया जाएगा
कृषि उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना 30 नवम्बर तक लागू रहेगी
केंद्र के समतुल्यता कार्यक्रम के तहत पहली बार साक्षर करेंगे 8वीं तक की पढ़ाई, सरकारी स्कूलों में लगेगी क्लास, रिटायर्ड शिक्षक पढ़ाएंगे (प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा गया है)

हरियाणा

दक्षिण आस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता और शैडो मंत्री डेविड रिजवे ने की राज्य की यात्रा, सरस्वती नदी को विकसित करने में मदद की पेशकश (कई देशों में परंपरा है कि मंत्रिमंडल का गठन होने के बाद विरोधी दल शैडो मंत्रिमंडल का गठन करते हैं, जिसमें विपक्ष का नेता शैडो प्रधानमंत्री होता है और उसी तरह हर विभाग के शैडो मंत्री बनाए जाते हैं, जो अपने अपने विभागों के मंत्रियों के कार्यों पर नजर रखते हैं)

गुजरात

मोबाइल गेम पॉकेमोन गो को लेकर गुजरात हाईकोर्ट ने केन्द्र व राज्य सरकार तथा गेम की डवलपर कंपनी को नोटिस भेजा, एक जनहित याचिका में इस गेम में मंदिर व देरासर में अंडे दिखाए जाने पर आपत्ति जताई गई थी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें