➧ब्राजील के रियो डि जेनेरो में पैरालंपिक खेल का उद्घाटन, भारतीय दल के ध्वजवाहक बने भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झांझडिय़ा, इस महाकुंभ में भारत का 19 सदस्यीय दल भाग ले रहा है, वहीं दुनिया के 159 देशों के 4342 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, कुल 23 स्पर्द्धाएं होंगी
➧देश में एक समान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था लागू करने संबंधी 122वें संविधान संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंजूरी दी (राष्ट्रपति ने यह मंजूरी 16 विधानसभाओं से इस विधेयक के पारित होने के बाद दी है, इस मंजूरी के बाद सरकार जीएसटी काउंसिल का गठन करेगी, इस काउंसिल में सभी राज्यों के वित्त मंत्री सदस्य होंगे)
➧क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने नवजोत सिंह सिद्धू ने बनाई 'आवाज-ए-पंजाब फ्रंट' नामक राजनीतिक पार्टी (सिद्धू पहले भाजपा में थे, फिर आम आदमी पार्टी में चले गए थे)
➧भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मौसम संबंधी जानकारी देने वाले उपग्रह इनसेट-3 डीआर का सफल प्रक्षेपण किया, प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण पटल से किया गया, इस स्वदेशी उपग्रह को 3.4 मीटर व्यास वाला भू-स्थैतिक प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ 05 लेकर गया, इनसेट-3 डीआर का जीवनकाल 10 वर्ष होगा
➧सैमसंग के 'गैलेक्सी नोट-7' स्मार्टफोन में आग लगने की घटनाओं के बाद ऑस्ट्रेलिया की तीन विमान कंपनियों ने फ्लाइट के दौरान इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया
➧लाओस की राजधानी वियंतियाने में 11वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसे आतंकवाद का निर्यात करने वाला देश करार दिया
➧लाओस की राजधानी वियंतियाने में आयोजित 14वें आसियान-भारत सम्मेलन में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आडे हाथों लिया
➧ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण में सिक्किम प्रथम स्थान पर, पहाड़ी जिलों की सूची में हिमाचल प्रदेश का मंडी पहले स्थान पर, मैदानी जिलों की सूची में महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग ने मारी बाजी, मैदानी राज्यों में गुजरात का पहला स्थान (जिलों की स्वच्छता रैंकिंग का सर्वेक्षण क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआइ) ने किया है, जबकि राज्यों की रैंकिंग 2015 में की गई, जिसे नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ) ने किया था, सर्वे में बनाए गए शौचालय और उसके इस्तेमाल पर 40 अंक दिए गए, जबकि घरों के आसपास गंदगी और कूड़ा न होने पर 30 अंक, सार्वजनिक स्थलों पर सफाई होने पर 20 अंक का प्रावधान था, घरों के आसपास गंदा पानी न जमा होने पर 10 अंक दिए गए)
➧हरिद्वार के जगजीतपुर में रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाएगा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डिस्प्ले के माध्यम से चौबीस घंटे मिलेगी गंगा में प्रदूषण की जानकारी
➧भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 'करवा चौथ' के कारण बदली मैच की तारीख, दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर होने वाला भारत और न्यूजीलैंड एकदिवसीय मैच 19 की बजाय 20 अक्टूबर को होगा
➧अरुणाचल पर लिखे उपन्यास 'इंटू द हिडेन वैली' ने जीता ब्रिटेन का प्रतिष्ठिति एमएम बेनेट्स अवार्ड, स्टुअर्ट ब्लैकबर्न लिखित इस उपन्यास में अरुणाचल प्रदेश के अपातानी आदिवासियों के ब्रिटिशकाल के अनछुए इतिहास पर रोशनी डाली गई है

विश्व साक्षरता दिवस
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने छत्तीसगढ़ को 'साक्षर भारत' पुरस्कार से नवाजा, झारखंड के पाकुड़, असम के सोनितपुर और छत्तीसगढ़ के सरगुजा को जिला श्रेणी में पुरस्कृत किया गया, संसाधनों में सहयोग करने वाले संगठनों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ के स्टेट रिसोर्स सेंटर और महाराष्ट्र के रायगढ़ के जन शिक्षण संस्थान को पुरस्कृत किया गया, पांच ग्राम पंचायत लोक शिक्षा समितियों को भी पुरस्कृत किया गया, राष्ट्रपति ने साक्षरता के नारे 'हर पढ़ा एक को पढ़ाए' को भी दोहराया
- मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने साक्षरता मिशन में सहयोग के लिए रोटरी इंडिया के टीच इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की, इसके तहत रोटरी इंडिया देश के पांच स्कूलों में पुस्तकालय खोलेगा
➧भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 'करवा चौथ' के कारण बदली मैच की तारीख, दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर होने वाला भारत और न्यूजीलैंड एकदिवसीय मैच 19 की बजाय 20 अक्टूबर को होगा
➧अरुणाचल पर लिखे उपन्यास 'इंटू द हिडेन वैली' ने जीता ब्रिटेन का प्रतिष्ठिति एमएम बेनेट्स अवार्ड, स्टुअर्ट ब्लैकबर्न लिखित इस उपन्यास में अरुणाचल प्रदेश के अपातानी आदिवासियों के ब्रिटिशकाल के अनछुए इतिहास पर रोशनी डाली गई है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें