मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 15 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

रियो पैरालंपिक 2016 में देवेन्द्र झाझरिया ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, देवेन्द्र भारतीय पैरालंपिक खेलों के इतिहास में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी  बन गए हैं, देवेंद्र ने अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए फाइनल में 63.97 मीटर के थ्रो के साथ जीत दर्ज की (पुरुषों के जैवलिन थ्रो एफ 46 इवेंट में गोल्ड जीतने वाले देवेंद्र के इस मेडल के साथ भारत ने इस ओलिंपिक में 4 मेडल (2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक गोल्ड) जीत लिए हैं)
गुलाबी गेंद से पहली विजेता बनी इंडिया ब्लू, दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में इंडिया रेड को 355 रन के विशाल अंतर हराया (यह देश में गुलाबी गेंद से हुआ पहला मुकाबला था)
कबड्डी विश्व कप की मेजबानी भारत को, गुजरात के अहमदाबाद में 7 से 22 अक्टूबर तक होगा टूर्नामेंट, 12 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी



अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और एयरसेल ने अपने वायरलेस बिजनेस के विलय की घोषणा की, इस विलय से उपभोक्ता बेस पर देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी सामने आएगी
मेघालय के राज्यपाल वी षनमुगनाथन ने अरुणाचल प्रदेश के 20वें राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद अशरफ गनी की भारत यात्रा, आतंकवाद से मिलकर लडऩे का संकल्प जताया
विशाखापत्तनम में ब्रिक्स देशों में शहरी संक्रमण पर तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू
भारतीय मूल के वैज्ञानिक रमेश रासकर को प्रतिष्ठित लेमेल्सन-एमआइटी पुरस्कार, उन्हें आम आदमी की जिंदगी बेहतर करने वाली कई खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है (नासिक में जन्मे 46 वर्षीय रमेश एमआइटी (मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी) में प्रोफेसर हैं और उनके नाम 75 से ज्यादा पेटेंट हैं) 
रक्षा मंत्रालय ने संप्रग सरकार के दौरान हुए एम्ब्रेयर विमान सौदे की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपी
भारत एवियन इंफ्लूएंजा (एच5एन1) यानी बर्ड फ्लू से मुक्त हुआ, देश ने पांच सितंबर को खुद को मुक्त घोषित किया
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पहली बार बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया और पाकिस्तान पर वहां बड़े पैमाने पर मानवाधिकार हनन करने का आरोप लगाया, भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 33वें सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाया
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की संघीय अभियोजक डायने गुजराती को संघीय जज के तौर पर नामित किया (राष्ट्रपति के इस निर्णय से गुजराती के न्यूयॉर्क डिस्टिक्ट कोर्ट बेंच जज बनने का रास्ता साफ हो गया है, हालांकि पदभार संभालने के लिए इस पर सीनेट की मुहर लगनी जरूरी है) 
हिंदी दिवस पर राष्ट्रपति ने प्रदान किए पुरस्कार



पश्चिमी नौसेना कमान ने मुंबई में प्रथम मास्टर चीफ पैटी अधिकारियों का (एमसीपीओ) सम्मेलन आयोजित किया, इसका उद्घाटन वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने किया (नाविकों का यह प्रथम सम्मेलन विशेषज्ञता और अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सहभागी प्रबंधन के साथ-साथ विश्लेषण और विचारों को पेशेवर और सही तरीके से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है)

राजस्थान

महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता में वृद्धि के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की यूएन वुमन और राज्य महिला अधिकारिता विभाग ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, महिला बाल विकास के शासन सचिव कुलदीप रांका और यूएन की प्रतिनिधि डॉ. रेबेका टेवेरस ने यह एमओयू साइन किया
राज्य सरकार ने बाड़मेर स्थित दो गिरल लिग्नाइट पावर यूनिट को बेचने का फैसला किया (प्रदेश में विद्युत सुधार के लिए पूर्व केंद्रीय ऊर्जा सचिव आर.बी. शाह की अध्यक्षता में गठित टॉस्क फोर्स ने भी दोनों यूनिट को बेचने की अनुशंषा की थी)
गौ अभयारण्य के लिए बीकानेर के अमरपुरा नामक स्थान पर भूमि चिह्नित, यह देश का पहला गायों का अभयारण्य होगा, जिसमें करीब दो लाख गाय एक साथ विचरण कर सकेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें