गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 16 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

भारत को राफेल विमानों के साथ हवा से हवा में मार करने वाली आधुनिक मिसाइल मीटीअर भी देगा फ्रांस
फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुबॉल एसोसिएशन (फीफा) रैंकिंग में भारत पहली बार शीर्ष 150 में, 148वें स्थान पर पहुंची भारतीय टीम
स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा नई दिल्ली में फुटबॉल अकादमी खोलेगा, भारत दौरे पर आए ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर तेबास ने की घोषणा



राजस्थान के सरिस्का बाघ परियोजना में ड्रोन से होगी वन्य जीवों की निगरानी, टाइगर की लोकेशन वाले दो क्षेत्र में करना का बास एवं तारुंडा में ड्रोन उड़ाकर इस नई तकनीक का परीक्षण किया
नेपाली प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे
बहरीन के शाह की ओर से दाना मांझी को नौ लाख रुपए का चेक सौंपा गया, भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने उनकी तीनों बेटियों की निशुल्क शिक्षा का जिम्मा लिया (ओडिशा के आदिवासी दाना मांझी अस्पताल से एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण पत्नी के शव को कंधे पर ले जाने से चर्चा में आए थे)
उत्तराखंड के रानीखेत में अल्मोड़ा में भारत-अमेरिका का 12वां संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 'युद्ध अभ्यास-2016' शुरू
चीन ने अपनी दूसरी अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-2 को प्रक्षेपित किया (चीन ने पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियोंगआंग-1 को सितंबर 2011 में प्रक्षेपित किया था, इसकी सेवा इसी साल खत्म हुई है) 
अमेरिका में भारतीय मूल के चिकित्सक अब्राहम वर्गीज को 2015 के प्रतिष्ठित नेशनल ह्यूमेनिटिज मेडल के लिए चुना गया
केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने की घोषणा- टैलेंट सर्च पोर्टल से प्रतिभाएं ढूंढ़ेगा खेल मंत्रालय 
फोर्ब्स की दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आठवें स्थान पर, सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री

उत्तर प्रदेश

प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल राज्य सतर्कता आयोग के अध्यक्ष बने

राजस्थान

जनार्दन सिंह गहलोत राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम संचालन एवं संचालन मण्डल के अध्यक्ष नियुक्त

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें