गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 17 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के 44 में से 43 विधायक पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (पीपीए) में शामिल, मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित पूरी सरकार ने बदला दल (दो महीने पहले ही कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद राज्य में फिर से सत्ता प्राप्त हुई थी)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच मुलाकात, तीन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर (एक समझौता नेपाल में तराई परियोजना के तहत सड़क मार्ग बनाने और अन्य दो नेपाल को एक अरब डॉलर की आर्थिक मदद देने से जुड़े हुए हैं, भूकंप प्रभावित क्षेत्र में तीन लाख आवास बनाएगा भारत)
आकाशवाणी ने बलूच भाषा के मोबाइल एप और मल्टीमीडिया वेब पेज की शुरुआत की, प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने लॉन्च किए एप और वेब पेज
गोवा : पणजी में ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों का सम्मेलन, ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर संयुक्त कार्यकारी समूह गठित किए जाने के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए
विशाखापत्तनम में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान शहरीकरण के पुनर्जागरणकाल के जरिए आर्थिक विकास और उच्च जीवन स्तर पर चर्चा की गई
हिंदी के वरिष्ठ लेखक प्रभाकर श्रोत्रिय का निधन (हिंदी साहित्य में उनकी पहचान प्रखर आलोचक और नाटककार के रूप में थी)
सरकार की एक समिति ने दालों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की सिफारिश की, मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम ने समिति की रिपोर्ट वित्त मंत्री अरुण जेटली को सौंपीभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जिंस वायदा कारोबार के लिए यूनिक क्लाइंट कोड (यूसीसी) और पैन यानी परमानेंट एकाउंट नंबर अनिवार्य किया



केंद्र सरकार ने जीएसटी काउंसिल की अधिसूचना जारी की, अधिसूचना में कहा गया है कि संविधान के अनुछेद 279 ए के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति जीएसटी काउंसिल का गठन करते हैं, काउंसिल की पहली बैठक 22 और 23 सिंतबर को बुलाई गई है (वित्तमंत्री की अध्यक्षता वाली यह काउंसिल ही जीएसटी की प्रस्तावित दरें तथा इसके दायरे में आने वाले विभिन्न उत्पादों व सेवाओं के बारे में फैसला करेगी) 
सोलर पैनल मामले में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के अपीलीय निकाय ने डब्ल्यूटीओ पैनल के फैसले को बरकरार रखते हुए भारत की अपील खारिज की
वाणिज्यिक उपग्रह से ली गई तस्वीरों में दिखा पाकिस्तान का नया परमाणु केंद्र, पाक इस्लामाबाद में बना रहा है नया यूरेनियम संवर्धन केंद्र
वेनेजुएला के मार्गरिटा आइलैंड में होने वाले 17वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रवाना
जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने गंगा किनारे जैविक खेती को प्रोत्साहन को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए (उत्तराखंड में गंगा की धारा से लेकर पश्चिम बंगाल तक 1657 ग्राम पंचायतों में नमामि गंगे परियोजना के तहत परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत 1657 कलस्टर में जैविक खेती को विकसित किया जाएगा)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें