➧मुंबई में देश के अत्याधुनिक विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' का जलावतरण, इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (एमडीएल) में हुआ है (यह अत्याधुनिक हथियारों, मिसाइलों से लैस विशाखापत्तनम श्रेणी का दूसरा पोत है, यह भारत सरकार की 29,700 करोड़ रुपये की परियोजना 15 बी के तहत बनाया गया दूसरा विध्वंसक युद्धपोत है, इस योजना के तहत चार पोत बनने हैं, युद्धपोत का मोरमुगाओ नाम गोवा के एक किले के नाम पर रखा गया है)
➧नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की भारत यात्रा, हिमाचल प्रदेश में रामपुर के पास भूमिगत जलविद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी के दौरे पर गए
➧प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 67वें जन्मदिवस पर गुजरात के नवसारी में बने तीन विश्व रिकॉर्ड
➧अलका सिरोही संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की अध्यक्ष नियुक्त, सिरोही अभी यूपीएससी की सदस्य हैं
➧उत्तराखंड के रानीखेत (अल्मोड़ा) में चल रहे भारत और अमेरिका के संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास-2016 के दूसरे चरण में 'काउंटर इंसरजेंसी एवं काउंटर आतंकवाद' के तहत नवीनतम तकनीक साझा की
➧सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को ब्रांड एंबेसडर बनाया
➧मार्बल, ग्रेनाइट और ट्रेवरटाइन ब्लॉक (अलग तरह के इमारती पत्थर) के आयात की नई नीति की अधिसूचना जारी, 1 अक्टूबर से होगी लागू
➧इराक की यजीदी युवती नादिया मुराद बसी ताहा को संयुक्त राष्ट्र ने अपना सद्भावना दूत नियुक्त किया, मादक पदार्थ एवं अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) की दूत के तौर पर वे दुनियाभर में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगी (नादिया ने इराक में आइएस आतंकियों की महीनों यौन पीड़ा झेली, यह पहला मौका है जब इस तरह की अत्याचार की पीडि़त को यह सम्मान मिला है)
➧विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप-2015 में भारत की मनीषा ने स्वर्ण, मानसी ने रजत और अंशु ने कांस्य पदक जीता

- 989 लोगों ने 30 सेकेंड में दीप प्रवलित किए
- एक हजार दिव्यांगों ने व्हीलचेयर पर बैठकर 'हैप्पी बर्थडे पीएमÓ का लोगो बनाया
- एक स्थान पर 1,700 बधिरों को 3,400 सुनाई देने वाली मशीनें वितरित
➧अलका सिरोही संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की अध्यक्ष नियुक्त, सिरोही अभी यूपीएससी की सदस्य हैं
➧उत्तराखंड के रानीखेत (अल्मोड़ा) में चल रहे भारत और अमेरिका के संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास-2016 के दूसरे चरण में 'काउंटर इंसरजेंसी एवं काउंटर आतंकवाद' के तहत नवीनतम तकनीक साझा की
➧सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को ब्रांड एंबेसडर बनाया
➧मार्बल, ग्रेनाइट और ट्रेवरटाइन ब्लॉक (अलग तरह के इमारती पत्थर) के आयात की नई नीति की अधिसूचना जारी, 1 अक्टूबर से होगी लागू
➧इराक की यजीदी युवती नादिया मुराद बसी ताहा को संयुक्त राष्ट्र ने अपना सद्भावना दूत नियुक्त किया, मादक पदार्थ एवं अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) की दूत के तौर पर वे दुनियाभर में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगी (नादिया ने इराक में आइएस आतंकियों की महीनों यौन पीड़ा झेली, यह पहला मौका है जब इस तरह की अत्याचार की पीडि़त को यह सम्मान मिला है)
➧विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप-2015 में भारत की मनीषा ने स्वर्ण, मानसी ने रजत और अंशु ने कांस्य पदक जीता
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें