रविवार, 20 नवंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 29 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

ग्लोबल कंपटेटिव इंडेक्स के 2016-2017 के आकलन के मुताबिक 13८ देशों की विश्व प्रतिस्पर्धा सूची में भारत 16 पायदान ऊपर चढ़कर 39वें स्थान पर पहुंचा
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) के 19वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने से बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने किया इनकार (पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहले ही मना कर चुका है, अब इस सम्मेलन का टलना लगभग तय है, 1985 के बाद ये पहला मौका होगा जब भारत ने सार्क सम्मेलन का बायकॉट करने का फैसला लिया है)
मध्य अफ्रीकी देश गैबन में अली बोंगो ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली (बोगों ने चुनाव में 6 हजार से भी कम मतों से जीत हासिल की, बोंगो के परिवार का तेल उत्पादक गैबन पर 49 वर्ष से शासन चला आ रहा है)
जिम योंग किम दूसरी बार बने विश्व बैंक के अध्यक्ष, दूसरा कार्यकाल 1 जुलाई, 2017 से होगा शुरू (किम एक जुलाई, 2012 को विश्व बैंक के 12वें अध्यक्ष बने थे)
50 साल बाद क्यूबा में अमेरिकी राजदूत मनोनीत, राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पचास साल बाद क्यूबा में अमेरिकी राजदूत मनोनीत जेफरे डी लारेन्टिस को राजदूत मनोनीत किया
बाजार नियामक सेबी ने कमोडिटी एक्सचेंजों में एल्गोरिथिमिक यानी एल्गो ट्रेडिंग के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की, इसके अनुसार एक्सचेंजों को यह सुनिश्चित करना होगा कि तात्कालिक या रद्द किए गए सौदे एल्गो ट्रेडिंग रूट के जरिए शामिल न हों
इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डलवपमेंट अथॉरिटी (आईआरडीए) ने बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए ई-अकाउंट खोलना जरूरी किया
दक्षिण कश्मीर में सेना का 'ऑपरेशन शांत' जारी, सैनिक गले मिलकर विश्वास दिलाते हैं कि आप बेखौफ होकर काम करें, हम आपके साथ हैं
केंद्र सरकार ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस जलवायु समझौते को मंजूरी प्रदान की ( पेरिस समझौते को अब तक 61 देश स्वीकार कर चुके हैं, यह समझौता सन् 2020 के बाद लागू होगा, इस समझौते के प्रावधान के अनुसार वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में 55 प्रतिशत से अधिक योगदान करने वाले देश अगर इसे स्वीकृति दे देते हैं तो यह लागू हो जाएगा)
केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लिए जरूरी सूचना तकनीकी यानी आईटी तंत्र को मजबूत बनाने के लिए 2,256 करोड़ रुपए की विशेष परियोजना 'सक्षम' को मंजूरी



राजस्थान

राजधानी जयपुर की हिंगोनिया गोशाला के विकास के लिए नगर निगम ने किया अक्षय पात्र फाउंडेशन से एमओयू

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की घोषणा- सरकार अगले दो वर्षों में राज्य को सौ फीसदी मच्छर मुक्त बनाएगी (श्रीलंका ने हाल ही में अपने को मच्छर मुक्त राष्ट्र घोषित किया है)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें