रविवार, 15 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 30 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर सीमित सैन्य कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) की, कार्रवाई रात साढ़े बारह बजे से तड़के साढ़े चार बजे तक चली, 40 आतंकी मार गिराए (45 साल में पहली बार भारतीय सेना ने एलओसी (नियंत्रण रेखा) पार की)



भारतीय सेना की पीओके में सर्जिकल स्ट्राइल के बाद ऑल इंडिया मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में काम करने पर पूरी तरह रोक लगाई
जयपुर और महाबलिपुरम् वर्ल्ड क्राफ्ट सिटी घोषित (ईरान के इस्फहान शहर में वर्ल्ड क्राफ्ट्स काउंसिल की 18वीं महासभा बैठक में विश्व के 17 शहरों को वर्ल्ड क्राफ्ट सिटी घोषित किया गया)
अफगानिस्तान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी गुलबुद्दीन हिकमतयार से शांति समझौता किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें