सोमवार, 16 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 1 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत स्वच्छता सम्मेलन (इंडोसन) का उद्घाटन किया, कहा- 'सत्याग्रह' की तरह 'स्वच्छाग्रह' की जरूरत, इस सम्मेलन में स्वच्छता घोषणा पत्र भी जारी किया गया
भारतीय हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट जीता, फाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 5-4 से हराया



पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में क्रिकेट टेस्ट मैच की शुरुआत घंटी बजाकर की, यह देश का पहला स्टेडियम है, जहां यह परंपरा शुरु की गई है (लंदन के लॉड्र्स क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट से पहले घंटी बजाने की परंपरा है)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें