मंगलवार, 17 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 2 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति ने रियो ओलंपिक में निशानेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर अपनी रिपोर्ट भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) को सौंपी
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को दक्षिण कोरिया के सोल स्थित हानकुक यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन अफेयर्स (एचयूएफएस) ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य का कार्यकाल एक साल बढ़ा (शीघ्र ही देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में छह छोटे वाणिज्यिक बैंकों का विलय होने वाला है, भट्टाचार्य इसी काम को एक साल के भीतर अंजाम देंगी)
चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी को बंद किया (भारत के असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। भारत की पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीन का यह कदम पाकिस्तान के समर्थन में माना जा रहा है)



चीनी मुद्रा युआन बनी ग्लोबल करेंसी (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने युआन को आरक्षित मुद्रा में शामिल किया है। 1999 में यूरो के आरक्षित मुद्रा में शामिल होने के बाद यह पहला मौका है जब किसी करेंसी को ग्लोबल करेंसी का दर्जा दिया गया है)
केन्द्र सरकार ने धनतेरस (दीपावली से दो दिन पूर्व एक त्योहार) को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाने की घोषणा की (आयुष मंत्रालय के अनुसार इस बार की थीम 'मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के लिए आयुर्वेद' होगी)
देश भर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया, इस मौके पर वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया, सुरक्षा एप लॉन्च किए गए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें