बुधवार, 18 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 3 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

भारत ने पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को मंजूरी दी (पेरिस समझौते में कहा गया है कि ग्लेशियरों के पिघलने, समुद्री स्तर में बढ़ोतरी होने और बारिश के रुख में बदलाव के लिए जिम्मेदार जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए गरीब और अमीर देशों को कार्रवाई करने की जरूरत है। इसके लिए सरकारों को ऐसी राष्ट्रीय नीति बनाने की जरूरत है, जिससे उत्सर्जन कम कर वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित किया जा सके।)
आम आदमी पार्टी (आप) से अलग हुए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने 'स्वराज इंडिया' नाम की  नई राजनीतिक पार्टी बनाई



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र का उद्घाटन किया
बिहार में 'बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद विधेयक 2016' लागू (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 अक्टूबर से राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की घोषणा की थी)
क्रॉसवर्ड बुक स्टोर्स एवं रत्ननिधि चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से अलीबाबा ग्रुप ने बुक डोनेशन अभियान के तहत दो लाख किताबें एकत्र कीं
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने कोरिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता, भुल्लर यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय गोल्फर हैं (भुल्लर से पहले 1994 में जीव मिल्खा सिंह ने यह खिताब जीता था)

राजस्थान

पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत की जन्मस्थली खाचरियावास से गरीबों के लिए अन्त्योदय जनयात्रा शुरू (यह यात्रा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और एक साल 21 दिनों की होगी)
'माणक अलंकरण' के 33-34वें समारोह में दस पत्रकारों को माणक अलंकरण (वर्ष 2014 का माणक अंलकरण 'डेली न्यूज' के संवाददाता विनोद सिंह चौहान और वर्ष 2015 का माणक अलंकरण राजस्थान पत्रिका, जोधपुर के संवाददाता एम.आई. जाहिर को मिला)
बारां में निर्माणाधीन छबड़ा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर की नवस्थापित 660 मेगावाट क्षमता की इकाई को राज्य विद्युत ग्रिड से जोड़ा गया (यह इकाई 1.584 करोड़ यूनिट बिजली प्रतिदिन उत्पादित करेगी)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें